Hot News

बिहार के इन 12 जिलों में बसेंगे इंडस्ट्रियल टाउनशिप, युवाओं को बड़ी-बड़ी कंपनियों में मिलेगा रोजगार

Bihar News: बिहार अब केवल कृषि राज्य नहीं रहेगा, बल्कि उद्योग और आवासीय विकास के क्षेत्र में भी नई पहचान बनाएगा. राज्य प्रशासन 12 जिलों में ‘इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप’ विकसित करने जा रही है, जहां उद्योगों के साथ ही कर्मचारियों के लिए आधुनिक आवासीय सुविधाएं भी मिलेंगी. इस योजना के तहत रोहतास, पश्चिम चंपारण, सारण, पूर्णिया, बेगूसराय, वैशाली, भागलपुर, बांका, जमुई, जहानाबाद, दरभंगा और समस्तीपुर में योजनाएं शुरू की जाएंगी.

युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के द्वार

इन टाउनशिप में उद्योगों के साथ कर्मचारियों के लिए आवास, 24 घंटे बिजली-पानी, स्कूल-कॉलेज, अस्पताल, शॉपिंग सेंटर, मनोरंजन के साधन, पार्क, स्पोर्ट्स मैदान और 40% हरित क्षेत्र जैसी सुविधाएं होंगी. इससे न सिर्फ औद्योगिक विकास को रफ्तार मिलेगी, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार भी खुलेंगे.

भूमि अधिग्रहण कर बनेंगे नए औद्योगिक हब

जिन क्षेत्रों में अभी तक औद्योगिक इकाइयां नहीं हैं, वहां भूमि अधिग्रहण कर नए औद्योगिक हब बनाए जाएंगे. उद्योग विभाग ने इस दिशा में तेजी से काम शुरू कर दिया है. वहीं गया के डोभी में अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के तहत पहले से विकसित हो रही एकीकृत विनिर्माण इकाई इसका उदाहरण बनेगी.

सारण में बनेगा फार्मास्यूटिकल पार्क

इसके अलावा सारण के अमनौर में फार्मास्यूटिकल पार्क और कॉमन फैसिलिटी सेंटर की भी योजना है, जहां 100 एकड़ में दवा निर्माण व शोध केंद्र की स्थापना की जाएगी. इस पहल से बिहार की औद्योगिक तस्वीर बदलने की उम्मीद है. राज्य प्रशासन का लक्ष्य है कि बिहार देश के अग्रणी औद्योगिक हब के रूप में उभरे.

Also Read: गुरु-शिष्या की अनोखी लव स्टोरी: ट्यूशन से शुरू हुआ प्यार, पुलिस की मदद से मंदिर में रचाई शादी

The post बिहार के इन 12 जिलों में बसेंगे इंडस्ट्रियल टाउनशिप, युवाओं को बड़ी-बड़ी कंपनियों में मिलेगा रोजगार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top