Hot News

बिहार के इन 8 जिलों से गुजरेगा रक्सौल- हल्दिया सिक्सलेन एक्सप्रेस-वे, 10 घंटे बचेंगे! केंद्र ने अलाइनमेंट को दी मंजूरी…

बिहार में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है. रक्सौल-हल्दिया सिक्सलेन एक्सप्रेस-वे के अलाइनमेंट को केंद्र प्रशासन ने मंजूरी दे दी है. करीब 39600 करोड़ की लगात से यह सिक्सलेन प्रोजेक्ट पूरा होना है. केंद्र से मंजूरी मिलते ही अब राज्य प्रशासन ने भी अधिकारियों को निर्देश दे दिया है कि तेजी से काम को आगे बढ़ाया जाए.

बिहार के इन 8 जिलों से गुजरेगा…

रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेसवे बिहार के आठ जिलों से होकर गुजरेगा. यह सिक्सलेन बिहार के पूर्वी चंपारण, शिवहर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर और बांका जिले से होकर गुजरेगा. इस प्रोजेक्ट में गंगा नदी पर एक पुल भी शामिल है जो बेगूसराय से सूर्यगढ़ा के बीच बनेगा. यह पुल करीब 4.5 किलोमीटर लंबा होगा.

नेपाल को भी मिलेगा संपर्क…

इस एक्सप्रेसवे के बनने से सड़क मार्ग से सफर करने वालों को तो सहूलियत मिलेगी ही. साथ ही रोजगार, व्यापार आदि के अवसर को बढ़ाने में भी यह अहम साबित होगा. नेपाल को भी हल्दिया बंदरगाह तक बेहतर संपर्क मिल जाएगा. पथ निर्माण मंत्री ने बुधवार को विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों से इस प्रोजेक्ट को लेकर कई निर्देश दिए हैं.

निर्धारित जगह से ही प्रवेश कर सकेंगे वाहन

बिहार के पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि बिहार के किसी भी जगह से पटना पहुंचने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लक्ष्य निर्धारित किया है. यह सिक्सलेन एक्सप्रेस-वे एक एक्सेस कंट्रोल्ड हाइवे होगा. जिससे केवल निर्धारित प्रवेश बिंदुओं से ही वाहनों की आवाजाही हो सकेगी. इससे सड़क हादसों पर लगाम लगेगा.

10 घंटे की होगी बचत…

इस एक्सप्रेसवे पर 120 की रफ्तार से वाहनों दौड़ सके, उस हिसाब से यह सड़क बनायी जाएगी. अभी रक्सौल से हल्दिया की यात्रा में करीब 20 घंटे का समय लगता है. इस सिक्सलेन के बनने से यह दूरी करीब 10 घंटे में तय होगी.

The post बिहार के इन 8 जिलों से गुजरेगा रक्सौल- हल्दिया सिक्सलेन एक्सप्रेस-वे, 10 घंटे बचेंगे! केंद्र ने अलाइनमेंट को दी मंजूरी… appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top