Hot News

बिहार के इस जिले में रूह कंपा देने वाली वारदात, 13 साल के लड़के ने 9 साल की बच्ची का गला रेता

Bihar Crime News: बिहार के कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 साल के एक किशोर ने अपनी ही पड़ोस में रहने वाली 9 साल की बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी. शनिवार दोपहर को एक मासूम बच्ची अचानक घर से लापता हो गई थी. परिजनों ने पूरी रात उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. रविवार की सुबह जब परिजन थाने पहुंचे, तभी गांव के एक मक्के के खेत में बच्ची का शव मिलने की सूचना मिली.

बेहद खौफनाक मंजर था

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो मंजर बेहद खौफनाक था. बच्ची का गला किसी धारदार हथियार से रेता गया था. घटनास्थल की शुरुआती जांच और वहां बिखरे कपड़ों को देखकर पुलिस ने आशंका जताई है कि हत्या से पहले बच्ची के साथ गलत हरकत भी की गई होगी. पुलिस का कहना है कि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी.

13 साल का लड़का हिरासत में

पुलिस ने तुरंत गांव के कुछ लोगों से पूछताछ की और संदेह के आधार पर एक 13 वर्षीय किशोर को हिरासत में लिया. पूछताछ में लड़के ने जो खुलासा किया, वह चौंकाने वाला था. उसने बताया कि वह नशे का आदी है और यह बात मृतका को पता चल गई थी. वह बच्ची अक्सर इस बात की शिकायत लड़के के घरवालों से कर देती थी, जिससे वह काफी गुस्से में था. इसी रंजिश के चलते वह शनिवार को बच्ची को बहला-फुसलाकर मक्के के खेत में ले गया और वहां खुरपी से उसका गला काट दिया.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

क्या बोले अधिकारी

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) रंजन कुमार सिंह ने बताया कि पहली नजर में यह मामला आपसी रंजिश और नशे की लत से जुड़ा लग रहा है. आरोपी किशोर ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है और उसे पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है. इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम और गुस्से का माहौल है. लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. पुलिस अन्य पहलुओं कि भी बारीकी से जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें: ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच टेंशन में बिहार के कई परिवार, संजय झा ने विदेश मंत्रालय को सौंपा फीडबैक

वाराणसी-कोलकाता 6-लेन हाईवे को मिली रफ्तार, गया में पत्थर कटाई के लिए लगेंगे 3 बड़े क्रशर

The post बिहार के इस जिले में रूह कंपा देने वाली वारदात, 13 साल के लड़के ने 9 साल की बच्ची का गला रेता appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top