Hot News

बिहार के इस जिले में 30 दिसंबर तक स्कूल बंद, DM ने जारी किया आदेश

School Closed: पूर्णिया में ठंड में लगातार बढ़ोतरी और तापमान में गिरावट के कारण जिला प्रशासन ने सभी प्रशासनी और निजी स्कूलों में क्लास 8 तक की एजुकेशनल एक्टिविटी पर 30 दिसम्बर तक रोक लगा दिया है. इस दौरान इन कक्षाओं के लिए सभी स्कूल बंद रहेंगे. इसमें सभी प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र एवं कोंचिग संस्थान भी शामिल हैं.

डीएम ने आदेश में क्या कहा

डीएम अंशुल कुमार ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि इस ठंड से छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है. अपने आदेश में डीएम कुमार ने कहा है कि वर्ग 8 से ऊपर तक की कक्षाओं की एजुकेशनल एक्टिविटी सुबह 10 बजे से 3.30 बजे के बीच संचालित की जा सकती हैं.

विद्यालय प्रबंधन को इस आदेश के अनुरूप एजुकेशनल एक्टिविटी को प्लान करने का निर्देश दिया गया है और कहा गया है कि प्री-बोर्ड, बोर्ड की परीक्षा केलिए संचालित किए जाने वाली विशेष कक्षाओं या परीक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

मौसम विभाग ने क्या अपडेट दिया

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार ठंडी पछुआ हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. बिहार के कम से कम आठ जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे पहुंच चुका है. पटना में इस मौसम में पहली बार न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया, जबकि बीते 24 घंटे के दौरान राजधानी में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रही.

image 309
आग तापते लोग

और गिरेगा तापमान

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 24 घंटों में तापमान में और गिरावट आ सकती है. अगले चार से पांच दिनों तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है. उत्तर, उत्तर-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार के कई हिस्सों में लगातार कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रह सकती है, जिससे ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा.

इसे भी पढे़ं: बिहार में जमीन और नौकरी से जुड़े काम होंगे आसान, वंशावली के नियम बदले, प्रशासन का बड़ा फैसला

The post बिहार के इस जिले में 30 दिसंबर तक स्कूल बंद, DM ने जारी किया आदेश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top