Hot News

बिहार के कहीं उमस भरी गर्मी तो कहीं होगी झमाझम बारिश, अगले तीन दिनों तक मौसम का डबल फेस दिखेगा

बिहार का मौसम लगातार करवट ले रहा है. मानसून ने भी बिहार के बॉर्डर इलाके में दस्तक दे दी है. अब बिहार में मानसून की एंट्री का इंतजार है. इधर गर्मी और उमस भी बढ़ने लगी है. मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले कुछ दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी. तापमान फिर से 40 डिग्री तक जाने की संभावना है.

बिहार में गर्मी और उमस की मार झेलेंगे लोग

बिहार के लोगों को अगले तीन से चार दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तापमान में बढ़ोतरी होगी. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शनिवार को दक्षिण-मध्य बिहार के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, जहानाबाद, लखीसराय में लोगों को ऊमस भरी गर्मी महसूस होगी, वहीं, अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है.

ALSO READ: बिहार में ‘बर्निंग ट्रेन’ बनने से बची कोसी एक्सप्रेस, एसी कोच में भरा धुआं तो चेन खींचकर उतरे यात्री

https://twitter.com/imd_patna/status/1928620131527065836

इन जिलों में बारिश के आसार…

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में उत्तर-पश्चिम के पूर्वी व पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण में एक-दो जगहों पर बारिश की संभावना है. साथ ही उत्तर-मध्य में सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर में एक-दो जगहों पर बारिश हो सकती है. बावजूद इसके इन जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बदलाव नहीं होगा और तापमान में बढ़ने से लोग गर्मी से परेशान होंगे.

40 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

शुक्रवार को पटना सहित अधिकांश जिलों में लोग गर्मी से परेशान रहे और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान डेहरी में 39.2 डिग्री तापमान रहा.

The post बिहार के कहीं उमस भरी गर्मी तो कहीं होगी झमाझम बारिश, अगले तीन दिनों तक मौसम का डबल फेस दिखेगा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top