Hot News

बिहार के तीन जिलों की सड़कों के लिए सरकार ने खोला खजाना, 66.66 करोड़ की लागत से होगा चौड़ीकरण

बिहार: राज्य प्रशासन ने राजधानी पटना सहित मुंगेर और दरभंगा जिलों में प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण की तीन बड़ी योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि इन योजनाओं पर कुल 66.66 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. यह कार्य नयी राजधानी पथ प्रमंडल, मुंगेर और दरभंगा पथ प्रमंडल के तहत कराया जायेगा.

पटना के लिए जारी हुआ 20.11 करोड़ 

राजधानी पटना में राजेंद्र पथ सहित ज्ञान गंगा, पेपर मिल, बुद्ध मूर्ति, विजय चौक, कांग्रेस मैदान, पीरमुहानी आदि मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 20.11 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत की गयी है. इस परियोजना में मुख्य मार्ग के अलावा उससे जुड़े संपर्क मार्गों का भी आधुनिकीकरण किया जायेगा. इससे यातायात में सुविधा बढ़ेगी और क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि घनी आबादी वाले शहरी क्षेत्र में प्रभावी यातायात नेटवर्क सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है.

मुंगेर को प्रशासन ने दिया 21 करोड़ 

इसी तरह मुंगेर में चुआबाग से हसनगंज बजरंगबली चौक (एनएच-80) तक जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण किया जायेगा. इसके लिए 21 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी मिली है. यह सड़क खनकाह रहमानी उर्दू कॉलेज, तेल गोदाम (मकससपुर), कासीम बाजार थाना क्षेत्र से होकर गुजरेगी.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

दरभंगा के लिए जारी हुआ 25.55 करोड़ 

दरभंगा जिले में ननौरा से मोहम्मदपुर तक की 6.84 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 25.55 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी है. यह योजना वर्ष 2025-26 के लिए स्वीकृत की गयी है. इस परियोजना से आवागमन सुगम होगा और सामाजिक-आर्थिक विकास को गति मिलेगी. वर्तमान में यह मार्ग संकरा है और यातायात में परेशानी उत्पन्न करता है. इसके चौड़ीकरण से आमजन को बड़ी राहत मिलेगी.

इसे भी पढ़ें: PM मोदी की कैबिनेट में बिहार से हैं 8 मंत्री, 9वीं की जल्द हो सकती है एंट्री

The post बिहार के तीन जिलों की सड़कों के लिए प्रशासन ने खोला खजाना, 66.66 करोड़ की लागत से होगा चौड़ीकरण appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top