Hot News

बिहार के नालंदा में तालाब चीरकर निकली मूर्ति का क्या है रहस्य? अभिलेख की गुत्थी में छिपे हैं प्राचीन काल के राज

Bihar News: बिहार में जमीन की खुदाई के दौरान शिवलिंग, विष्णु प्रतिमा पिछले दिनों मिले थे. नालंदा में अब तालाब खोदने पर मां लक्ष्मी की एक प्राचीन प्रतिमा मिली है. मूर्ति पर अभिलेख भी मिला है. नालंदा के सिलाव प्रखंड के अंतर्गत नव नालंदा महाविहार के सामने स्थित एक तालाब की खुदाई के दौरान जब मजदूरों ने मिट्टी का ढेर हटाया तो अंदर से प्रतिमा मिली. जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

तालाब की खुदाई में मिली प्रतिमा

नव नालंदा महाविहार के पास जब मजदूर एक तालाब की खुदाई कर रहे थे तो उन्हें मिट्टी के ढेर में कुछ कठोर चीज होने का एहसास हुआ. जब मिट्टी हटाया तो वहां एक प्रतिमा मिली. प्रारंभिक तौर पर इसे मां लक्ष्मी की प्रतिमा के रूप में देखा जा रहा है. मूर्ति मिलने की सूचना पर पुरातत्व विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और उसे कब्जे में लिया.

ALSO READ: बिहार में बिजली संकट खत्म करेगा ये दो प्रोजेक्ट, सोलर इन्वर्टर और ग्रीनफील्ड थर्मल पावर प्लांट बनेगा…

क्या बोले सहायक अधीक्षण पुरातात्विद …

सहायक अधीक्षण पुरातात्विद डॉ. मोहम्मद अजहर साबिर ने कहा कि तालाब की खुदाई के दौरान मिट्टी के बीच से यह प्रतिमा मिली है. उन्होंने बताया कि प्रतिमा करीब 50 सेंटीमीटर ऊंची और 33 सेंटीमीटर चौड़ी और 15 सेंटीमीटर गहरी है. इस पर कई अभिलेख उभरे हुए हैं जिनका अगर अध्ययन किया जाए तो प्राचीन नालंदा के इतिहास से जुड़ा कुछ महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकता है.

प्रतिमा का रहस्य आएगा बाहर

डॉ. साबिर ने कहा कि अभिलेखों को पढ़ने के लिए हिंदुस्तानीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के ग्राफिक विशेषज्ञों की मदद ली जा रहे है. उन्हें प्रतिमा की तस्वीरें भेजी गयी है. विस्तार से अध्ययन के बाद यह बताया जा सकेगा कि प्रतिमा किसी है और इसपर क्या कुछ लिखा है. वहीं इतिहास के जानकार बताते हैं कि प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय न केवल शिक्षा का केंद्र था, बल्कि कला और संस्कृति का भी महत्वपूर्ण स्थल था.

The post बिहार के नालंदा में तालाब चीरकर निकली मूर्ति का क्या है रहस्य? अभिलेख की गुत्थी में छिपे हैं प्राचीन काल के राज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top