Hot News

बिहार के मुंगेर में शौचालय की टंकी से मिला लापता युवती का शव, पति और सास को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar News: मुंगेर में एक नवविवाहिता की हत्या करके उसके शव को शौचालय की टंकी में छिपा दिया गया था. असरगंज थाना क्षेत्र के सजुआ कुशवाहा टोला गांव की यह घटना है. मृतका की पहचान अमीषा कुमारी (20 वर्ष) के रूप में हुई है. जिसकी शादी दो साल पहले हुई थी. सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है और मृतका के पति और सास को गिरफ्तार किया है.

लापता थी युवती, मां ने थाने में की थी शिकायत

शंभूगंज थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव के अशोक कुमार सिंह की 20 वर्षीय पुत्री अमीषा कुमारी का शव मिलने से सनसनी फैली है. अमीषा की शादी सजुआ कुशवाहा टोला गांव के नंदकिशोर सिंह के पुत्र आशीष कुमार के साथ दो साल पहले हुई थी. बीते 7 मार्च को मृतका की मां मीरा देवी ने असरगंज थाने में अपनी बेटी के लापता होने की सूचना दी थी. जांच के आधार पर असरगंज थाना की पुलिस ने रविवार की देर रात को सजुआ कुशवाहा टोला गांव से शव बरामद किया है.

ALSO READ: ‘लोग हंसते हैं…’ भागलपुर में पत्नी-सास से परेशान युवक ने की खुदकुशी, 8 पन्ने के सुसाइड नोट में लिखा अपना दर्द

शौचालय की टंकी से बरामद हुआ शव

युवती का शव उसके पति आशीष कुमार के घर के पीछे बने शौचालय की टंकी से बरामद किया गया. घटना की सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंधु शेखर सिंह, अंचल अधिकारी उमेश शर्मा, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार राय घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया गया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्त्री की मौत का सस्पेंस बाहर आएगा.

मृतका का पति और सास गिरफ्तार

मौके से मृतका के पति और सास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और दोनों से पूछताछ की है. मालूम हो कि मृतका झारखंड के टाटा में जीएनएम की पढ़ाई कर रही थी. 10 मार्च से उसकी परीक्षा शुरू होने वाली थी. वहीं मृतक के पति भी झारखंड के जमशेदपुर में प्राइवेट कंपनी में काम करता था.

The post बिहार के मुंगेर में शौचालय की टंकी से मिला लापता युवती का शव, पति और सास को पुलिस ने किया गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top