Hot News

बिहार के लोग अगले 72 घंटे के लिए हो जाएं सावधान, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Bihar Cold Alert: मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बिहार के सभी जिलों के लिए मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है. यह चेतावनी 29 दिसंबर तक के लिए जारी रहेगी. इस दौरान राज्य के अधिकतर हिस्सों में घना से अत्यंत घना कोहरा और शीत दिवस की स्थिति बनी रहने की संभावना है.

बिहार के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, नवादा, गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, भोजपुर, बक्सर, पटना, नालंदा, जहानाबाद, अरवल और शेखपुरा सहित लगभग पूरे बिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

image 301
मौसम विज्ञान केंद्र पटना का अलर्ट

कोल्ड-डे की चेतावनी

घना कोहरा रहने से विजिबिलिटी बहुत कम हो सकती है. इससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकती है. सुबह और देर रात के समय वाहन चलाने में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

मौसम विभाग ने कई जिलों में कोल्ड-डे की भी चेतावनी दी है. कोल्ड-डे का मतलब है कि दिन में भी तापमान सामान्य से काफी कम रहेगा. प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे सुबह जल्दी बाहर निकलने से बचें.

image 300
मौसम विज्ञान केंद्र पटना का अपडेट

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

तापमान पर क्या अपडेट

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बताया कि बिहार में ठंड का असर बढ़ गया है. राज्य में आज का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सबसे कम सबेरी और औरंगाबाद में रहा. पिछले 24 घंटों में कई जिलों में तापमान में गिरावट देखी गई है. पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर और पूर्णिया जैसे जिलों में भी ठंड बढ़ी है. सुबह और रात के समय ठंड अधिक महसूस की जा रही है. लोगों को गरम कपड़े पहनने और ठंड से बचाव की सलाह दी गई है.

इसे भी पढ़ें: गुस्से में बिहार के किसान, फसल जला कर जतायी नाराजगी, दे दी ये खौफनाक चेतावनी

The post बिहार के लोग अगले 72 घंटे के लिए हो जाएं सावधान, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top