बिहार के रोहतास जिला अंतर्गत सासाराम में रविवार को अहले सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ है. एक ट्रक और यात्रियों से भरी बस के बीच भीषण टक्कर हो गयी. इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं. ट्रक और बस की टक्कर होने के बाद बस यात्रियाें में अफरातफरी मच गयी. आनन-फानन में लोग बाहर निकले. सभी जख्मी बंगाल के तीर्थ यात्री बताए जा रहे हैं. जीटी रोड खुरमाबाद पर यह हादसा हुआ है.
(सासाराम से डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट)
समाचार अपडेट की जा रही है…
The post बिहार के सासाराम में बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, बंगाल के कई तीर्थयात्री हुए जख्मी appeared first on Naya Vichar.

