Hot News

बिहार: दोस्तों के लिए विदेशी शराब लेकर जा रहा था दूल्हा, पुलिस को लगी भनक और पहुंच गया जेल

बिहार-झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्र चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर एक दूल्हे को अपनी बारात के लिए शराब ले जाना भारी पड़ गया. उत्पाद बलों ने एक यात्री बस में सवार रहे दूल्हा के पास से 11 बोतल विदेशी शराब जब्त की और प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया. 

जांच में पकड़ाया आरोपी 

उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि रविवार को रांची से आ रही पीहू बस संख्या की जांच उत्पाद एसआई प्रवीण कुमार ने की. जांच में बस में सवार एक युवक के पास बैग से 11 बोतल विदेशी शराब जब्त की गयी. जब्त शराब में 750 एमएल वाले गोल्फर्स शॉट के दो बोतल, लॉयन डैडी ओरिजिनल डार्क रम के दो बोतल, व्हाइट एंड ब्लू के दो बोतल, आफ्टर डार्क की चार बोतल व पॉल जॉन इंडियन सिंगल माल्ट की एक बोतल शराब शामिल है. वहीं शराब के साथ गिरफ्तार की पहचान समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र निवासी कैलाश प्रसाद महतो के पुत्र विक्रम कुमार के रूप में हुई है. 

लगातार जांच कर रही पुलिस 

उत्पाद अधीक्षक ने आगे बताया कि बिहार मद्दनिषेध को सफल बनाने को लेकर जांच चौकी पर उत्पाद बलों के द्वारा झारखंड की ओर से आनेवाली प्रत्येक वाहनों की सघन जांच की जाती है. इस दौरान ट्रकों व कंटेनर समेत अन्य वाहनों की जांच टेक्नीशियन की मदद से हैंड स्कैनर से की जाती है.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

दोस्तों के लिए ले जा रहा था शराब 

गिरफ्तार युवक ने बताया कि वह आर्मी का जवान है और रांची कैंटीन से शराब लेकर अपनी शादी में उपयोग करने के लिए जा रहा था. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जब्त शराब व गिरफ्तार युवक के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. वहीं गिरफ्तार युवक को अनुमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के बाद रविवार को ही न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.  

इसे भी पढ़ें: Bihar Politics: तेजस्वी यादव नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, बिहार के बड़े नेता के दावे से मची सनसनी

The post बिहार: दोस्तों के लिए विदेशी शराब लेकर जा रहा था दूल्हा, पुलिस को लगी भनक और पहुंच गया जेल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top