Hot News

बिहार पुलिस को मिलेगी नई ताकत, पटना और मुजफ्फरपुर में बनेंगे हाईटेक भवन, सम्राट चौधरी ने दी मंजूरी

Bihar News: बिहार की पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने पटना और मुजफ्फरपुर में दो अत्याधुनिक पुलिस भवनों के निर्माण को मंजूरी दे दी है. इन दोनों परियोजनाओं पर प्रशासन 34 करोड़ 31 लाख रुपए से अधिक खर्च करेगी. प्रशासन का दावा है कि इससे पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ेगी और आम लोगों को बेहतर व तेज सेवा मिल सकेगी.

मुजफ्फरपुर में बनेगा SSP ऑफिस-कम-आवास

मुजफ्फरपुर में वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) के लिए नया ऑफिस-कम-आवासीय भवन बनाया जाएगा. इस भवन के निर्माण पर करीब 18 करोड़ 92 लाख रुपए खर्च होंगे. यह भवन G + 4 (ग्राउंड प्लस चार मंजिला) होगा और इसमें आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी. नए भवन से पुलिस अधिकारियों को बेहतर कामकाजी माहौल मिलेगा और प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी.

पटना में बनेगा मल्टीस्टोरी थाना भवन

राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी इलाके में भी एक आधुनिक थाना भवन बनाया जाएगा. यह भवन G + 6 (ग्राउंड प्लस छह मंजिला) होगा. इस पर लगभग 15 करोड़ 38 लाख रुपए की लागत आएगी. उपमुख्यमंत्री ने बताया कि पटना की तेजी से बढ़ती आबादी और शहरी जरूरतों को देखते हुए इस थाना भवन की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी.

आम लोगों को मिलेगा सीधा फायदा

सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रशासन सिर्फ कानून-व्यवस्था बनाए रखने की बात नहीं कर रही, बल्कि उसे जमीन पर मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है. नए पुलिस भवनों के निर्माण से पुलिस अफसरों और जवानों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी. जिससे वे और अधिक प्रभावी ढंग से अपनी जिम्मेदारी निभा सकेंगे. इसका सीधा फायदा आम जनता को मिलेगा, क्योंकि पुलिस सेवा और अधिक तेज और सुचारु होगी.

एक ही परिसर में मिलेंगी कई सुविधाएं

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2025-26 के बजट में पुलिस भवनों के निर्माण और उनके सुदृढ़ीकरण के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं. नए भवनों में आधुनिक ऑफिस, ट्रेनिंग की सुविधा और आवासीय व्यवस्था भी होगी. प्रशासन का लक्ष्य सिर्फ इमारतें खड़ी करना नहीं, बल्कि पूरी पुलिस व्यवस्था को आधुनिक और सशक्त बनाना है.

Also Read: Tej Pratap Yadav: 229 दिन बाद दिल्ली में पिता से मिले तेज प्रताप यादव, जानिए लालू प्रसाद से क्या हुई बातचीत

The post बिहार पुलिस को मिलेगी नई ताकत, पटना और मुजफ्फरपुर में बनेंगे हाईटेक भवन, सम्राट चौधरी ने दी मंजूरी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top