Hot News

बिहार पुलिस पर 28 करोड़ का बिजली बिल बकाया, पटना पुलिस सूची में सबसे ऊपर

Patna: पटना. बिहार पुलिस वसूली के मामले में चाहे जितनी चुस्त हो, लेकिन बिजली बिल के भुगतान में एकदम फिसड्डी है. बिहार पुलिस पर 28 करोड़ का बिजली बिल बकाया है. बिहार के विभिन्न जिलों की पुलिस के विभिन्न कार्यालयों पर बिजली विभाग का 28.06 करोड़ रुपये बकाया है. कई बार तगादा देने के बावजूद पुलिस प्रशासन की ओर से इस मामले में किसी प्रकार की कोई पहल नहीं की गयी है. अब बिजली विभाग कनेक्शन काटने की तैयारी कर रहा है.

सभी जिलों को दिया गया निर्देश

बिजली विभाग की ओर से बताया गया है कि इस साल मई महीने तक के इस बकाया बिल के भुगतान को लेकर पुलिस विभाग को लिखा गया है. विभाग के लिखे जाने के बाद बिजली विभाग के वरीय अधिकारी ने सभी जिलों को भुगतान को लेकर निर्देश दिया है. जिलों की लिस्ट भेजकर यह बताया गया है कि किस जिले के पुलिस विभाग पर कितना बकाया है. यह भी कहा गया है कि भुगतान के लिए राशि उपलब्ध है इसलिए उसका भुगतान कर दिया जाए.

पटना के बाद सहरसा दूसरे स्थान पर

बिजली बिल बकाए को लेकर भेजी गई लिस्ट की बात करें तो पटना पुलिस जिले पर सर्वाधिक 4.17 करोड़ रुपये बकाया है. दूसरे नंबर पर सहरसा जिला है, जिसपर 3.84 करोड़ का बिजली बिल बकाया है. गया पर 3.43 करोड़, छपरा पर 2.48 करोड़ और औरंगाबाद पर 1.84 करोड़ रुपये बिजली बिल बकाया है. भागलपुर पर 48.05 लाख, मुंगेर पर 50.67 लाख और बांका जिले पर 12.54 लाख रुपये बिजली बिल बकाया है.

Also Read: Bihar Cabinet Meeting: बिहार के 6 शहरों में खुलेंगे एयरपोर्ट, केंद्र प्रशासन से समझौते पर कैबिनेट की मुहर

The post बिहार पुलिस पर 28 करोड़ का बिजली बिल बकाया, पटना पुलिस सूची में सबसे ऊपर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top