Hot News

बिहार पुलिस सप्ताह पर नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया संदेश

मधेपुरा . बिहार पुलिस सप्ताह के मौके पर मंगलवार को नशा मुक्ति जागरूकता अभियान को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव से संबंधित रंगकर्मी विकास कुमार के नेतृत्व में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया. मुख्य अतिथि एएसपी प्रवेंद्र हिंदुस्तानी, डीएसपी मनोज मोहन आदि ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. एएसपी ने कहा कि किसी भी प्रकार का नशा का सेवन मनुष्य के लिए जानलेवा है. नशा शारीरिक एवं मानसिक परेशानी को उत्पन्न करता है, जिसके फलस्वरूप अंततः घर परिवार भी प्रभावित होता है. प्रगति रूक जाती है. अत: प्रत्येक व्यक्ति को इस प्रकार के सामाजिक बुराई से दूर रहना चाहिए. उन्होंने आमजनों सहित युवा वर्ग को मादक पदार्थों के सेवन से दूर रहने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को इच्छित लक्ष्य के प्राप्ति पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए. मुख्यालय डीएसपी मनोज मोहन ने उक्त अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नशा का सेवन एक गंभीर प्रवृत्ति की सामाजिक कुरीति है. प्रत्येक व्यक्ति द्वारा इस सामाजिक कुरीतियों का प्रतिकार किया जाना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post बिहार पुलिस सप्ताह पर नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया संदेश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top