Hot News

बिहार बोर्ड रिजल्ट के बाद कॉलेज में एडमिशन कैसे लें? जानें पूरा प्रोसेस

Bihar College Admission Process: अक्सर स्टूडेंट्स रिजल्ट के बाद कंफ्यूजन में रहते हैं कि कौन सा कोर्स चुनें, प्रशासनी कॉलेज बेहतर रहेगा या प्राइवेट. साथ ही एडमिशन प्रोसेस क्या होगा और कब क्या करना है. इंफॉर्मेशन की कमी या सही गाइडेंस न मिलने के कारण कई बार स्टूडेंट्स गलत डिसीजन ले लेते हैं, जिससे बाद में पछताना पड़ता है. वहीं, जो छात्र सही समय पर सही जानकारी के साथ आगे बढ़ते हैं, उनके लिए अच्छे कॉलेज में एडमिशन लेना काफी आसान हो जाता है.

ज्यादातर एडमिशन ऑनलाइन सिस्टम के जरिए मेरिट के बेसिस पर होते हैं. लेकिन इसके बावजूद हर स्टेप फॉर्म भरने से लेकर मेरिट लिस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस जमा करने तक को सही तरीके से समझना बहुत जरूरी है. आइए जानते हैं कि कॉलेज में एडमिशन प्रोसेस (Bihar College Admission Process) क्या होगी. 

Bihar College Admission Process यहां देखें

1. सबसे पहले तय करें अपना कोर्स 

रिजल्ट के बाद जल्दबाजी में कोई डिसीजन नहीं लेना चाहिए. अगर आपको पढ़ाई में रुचि है तो BA, BSc, BCom जैसे कोर्स चुन सकते हैं. वहीं आप प्रोफेशनल फील्ड में जाना चाहते हैं, तो BBA, BCA, BTech जैसे ऑप्शन सिलेक्ट कर सकते हैं. 

2. OFSS पोर्टल के जरिए करें अप्लाई 

बिहार बोर्ड 10वीं के बाद 11वीं में एडमिशन एक ही प्लेटफॉर्म से होता है, OFSS Bihar Portal. यहां आपको ऑनलाइन फॉर्म भरना होता है. साथ ही 10 कॉलेजों के ऑप्शन देने होते हैं. इसमें अपनी पर्सनल और एकेडमिक डिटेल्स भरनी होती हैं. 

3. मेरिट लिस्ट का इंतजार करें

OFSS के जरिए एडमिशन पूरी तरह मेरिट बेस्ड होता है. 12वीं के मार्क्स के आधार पर मेरिट लिस्ट बनती हैजिस कॉलेज में आपका नाम आता है, वहां एडमिशन ले सकते हैं. 

4. Intimation Letter डाउनलोड करें

मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद OFSS पोर्टल से Intimation Letter डाउनलोड कर सकते हैं. इसमें कॉलेज का नाम, कोर्स और रिपोर्टिंग डेट दी होती है. यह डॉक्यूमेंट एडमिशन के लिए बहुत जरूरी होता है. 

5. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराएं

कॉलेज सिलेक्ट होने के बाद स्टूडेंट्स डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, एडमिट कार्ड, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे सभी डॉक्यूमेंट जरूरी होते हैं. 

6. फीस जमा कर सीट कन्फर्म करें

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद कॉलेज में एडमिशन फीस जमा करें. समय पर फीस जमा करना बहुत जरूरी है, नहीं तो सीट किसी और को मिल सकती है. 

यह भी पढ़ें: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए ये हैं बेहतरीन कोर्स

The post बिहार बोर्ड रिजल्ट के बाद कॉलेज में एडमिशन कैसे लें? जानें पूरा प्रोसेस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top