Bihar Weather Forecast: बिहार मौसम सेवा केंद्र ने ताजा पूर्वानुमान में बताया है कि राज्य में धीरे-धीरे ठंड का असर और बढ़ेगा. अगले कुछ दिनों तक बिहार के अधिकतर जिलों में शुष्क यानी सूखा मौसम बने रहने की संभावना है. लगभग 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलने की भी उम्मीद है. इससे ठंड का असर और बढ़ सकता है.
इन जिलों में कैसा रहेगा मौसम
बिहार मौसम सेवा केंद्र ने बताया कि अगले दो दिनों में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, गोपालगंज, सारण, सिवान और मधुबनी सहित कई जिलों में हल्के से लेकर मध्यम स्तर तक कोहरा छाया रहेगा. कोहरे के कारण सुबह का तापमान और गिर सकता है तथा विजिबिलिटी में कमी आ सकती है. पटना, गया, नवादा, भोजपुर, बक्सर, जमुई, नालंदा और सासाराम जैसे जिलों में भी ठंड का असर अधिक रहेगा.

तापमान पर क्या अपडेट आया
बिहार मौसम सेवा केंद्र ने बताया कि अगले 48 घंटे के दौरान रात का तापमान 9 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. दिन का अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. ऐसे में कहा जा सकता है कि दिन में हल्की गर्माहट महसूस होगी, लेकिन शाम और रात में ठंड का प्रभाव काफी बढ़ जाएगा.
इन जिलों में तापमान में होगी ज्यादा गिरावट
अगले 24 घंटे में गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, अरवल, जहानाबाद, पटना, गया, नालंदा और नवादा जिलों में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. ऐसे मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. बिहार में आने वाले दिनों में शुष्क मौसम, तेज पछुआ हवा, कोहरे और गिरते तापमान के साथ ठंड का असर और अधिक महसूस होगा.
इसे भी पढ़ें: पटना समेत बिहार के 15 शहरों से शुरू होगी दिल्ली के लिए प्रशासनी बस सेवा, नये साल में बड़ी सौगात
The post बिहार में अगले 48 घंटे में बढ़ेगी ठंड, कोहरा करेगा परेशान, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी appeared first on Naya Vichar.

