Bihar Ka Mausam: बिहार के अलग-अलग जिलों में ठंड का असर सामान्य बना हुआ है. इस बीच मौसम विभाग की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है. राज्य में अगले 72 घंटों के दौरान मौसम में कुछ खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. फिलहाल ठंडी सर्द हवाओं का प्रकोप बिहार में बना हुआ है. सुबह और शाम के वक्त ज्यादा ठंड महसूस हो रही है. लेकिन दोपहर में धूप खिलने से लोगों को राहत मिल रही.
अगले 72 घंटों में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग की माने तो, अगले 72 घंटों के दौरान राज्य के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है. रात के समय ज्यादा ठंड महसूस हो सकती है. इसके साथ ही सुबह के दौरान कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है, इसके कारण विजिबिलिटी कम रहेगी. लो विजिबिलिटी रहने की वजह से लोगों से सतर्क होकर ही गाड़ी चलाने की अपील की गई है. लेकिन दिन में मौसम सामान्य बना रह सकता है.
बिहार में कैसा रहेगा तापमान?
मौसम विभाग की तरफ से तापमान को लेकर भी पूर्वानुमान जताया गया है. विभाग की माने तो, अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने यह भी संभावना जताई है कि अगले 7 दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क ही बना रह सकता है.
फरवरी में धीरे-धीरे बढ़ेगा तापमान
बिहार में मौसम को लेकर वैज्ञानिकों की तरफ से बताया गया कि फरवरी महीने में धीरे-धीरे ठंड की विदाई होगी. आने वाले दिनों में तापमान चढ़ता जाएगा. 72 घंटों के बाद मौसम में बदलाव हो सकता है. इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके साथ ही पटना में मौसम को लेकर संभावना जताई गई है कि सुबह के वक्त हल्का कोहरा छाया रह सकता है. लेकिन दोपहर में धूप खिलने से राहत मिलेगी. पटना में अगले कुछ दिनों तक ठंड महसूस होगी.
Also Read: बिहार के पशुपालकों का बढ़ेगा इनकम, प्रशासन ने दो साल के लिए बनाया प्लान
The post बिहार में अगले 72 घंटे कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी की एडवाइजरी appeared first on Naya Vichar.