Hot News

बिहार में कंपकंपा देने वाली ठंड! अभी बना रहेगा कोल्ड-डे का प्रकोप, रबी फसलों पर संकट 

Bihar Weather Alert: उत्तर बिहार में मौसम का मिजाज इन दिनों बेहद तल्ख बना हुआ है. मुजफ्फरपुर समेत समस्तीपुर और आसपास के जिलों में कनकनी वाली ठंड ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. पिछले करीब 10 दिनों से आसमान में बादलों और धुंध का डेरा है, जिसके कारण धूप के दर्शन नहीं हुए हैं. मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो यह स्थिति करीब दो दशक बाद दोहराई है, जिससे लोग घरों में दुबकने को मजबूर है.

2003 जैसी कड़ाके की ठंड की वापसी

डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के सीनियर साइंस्टिस्ट डॉ. A.K. सत्तार ने बताया कि मौजूदा मौसम के  हालात साल 2002-2003 की याद दिला रहे हैं. उस दौरान भी लगातार 12 से 15 दिनों तक धूप नहीं निकली थी और भीषण शीतलहर चली थी. करीब 22 साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर उत्तर बिहार में वैसी ही स्थिति बनी हुई है. डॉ. सत्तार के अनुसार, फिलहाल कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी और राहत मिलने के आसार कम है.

न्यूनतम के करीब पहुंचा अधिकतम तापमान

पूसा मौसम केंद्र के 29 दिसंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार, पछुआ हवाओं ने कनकनी को और बढ़ा दिया है. सबसे चिंताजनक बात यह है कि दिन के अधिकतम और रात के न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर बहुत कम हो गया है. रिकॉर्ड के तहत अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से 7.3 कम रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा. साथ ही 6.9 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली. पछुआ हवा की वजह से शरीर में चुभने वाली ठंड महसूस की जा रही है.

Also read: सावधान! जम्मू से भी सर्द हुआ बिहार का यह शहर,पछुआ हवाओं ने बढ़ाई कनकनी, अगले 120 घंटे भारी-IMD की बड़ी चेतावनी

कृषि और स्वास्थ्य पर असर

लगातार धूप न निकलने के कारण फसलों, विशेषकर रबी की फसलों पर असर पड़ने की संभावना है. वहीं, जिला प्रशासन ने बढ़ती ठंड को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और अलाव की व्यवस्था करने की सलाह दी है. चिकित्सकों का कहना है कि तापमान में आई इस अचानक गिरावट से बच्चों और बुजुर्गों को सांस व कोल्ड स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है.

The post बिहार में कंपकंपा देने वाली ठंड! अभी बना रहेगा कोल्ड-डे का प्रकोप, रबी फसलों पर संकट  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top