Hot News

बिहार में घूस लेते पकड़े गए पदाधिकारी, निगरानी टीम की कार्रवाई से हड़कंप

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर जिले में निगरानी की टीम ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेश कुमार भगत को घूस लेते गिरफ्तार कर लिया. टीम ने मौके से रिश्वत की राशि बरामद की है. फिलहाल निगरानी की टीम उनसे पूछताछ कर रही है. इसके बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी.

निगरानी को मिली थी गुप्त सूचना

जानकारी के मुताबिक, निगरानी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है. मंगलवार को सूचना मिलने पर निगरानी की टीम पदाधिकारी के दलसिंहसराय स्थित उनके निजी आवास पर रेड के लिए पहुंची. इसी वक्त राजेश कुमार भगत 10 हजार रुपए घूस लेते हुए पकड़े गए.

किस मामले में हुई छापेमारी?

बताया यह भी जा रहा है कि राजेश कुमार भगत उजियारपुर प्रखंड के प्रभार में भी थे. उसी प्रखंड से जुड़े एक मामले में निगरानी की टीम को शिकायत मिली थी, जिसके बाद छापेमारी की गई. फिलहाल, टीम इस मामले में जांच-पड़ताल कर रही है. इसके बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी. निगरानी की टीम की अचानक हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है.

सुपौल में भ्रष्ट सर्वे अमीन गिरफ्तार

समस्तीपुर के अलावा सुपौल में भी निगरानी की टीम ने छापेमारी करते हुए भ्रष्ट सर्वे अमीन को गिरफ्तार किया. जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को ही जिले के मरौना अंचल में तैनात सर्वे अमीन विक्रम कुमार राम को निगरानी ने 20 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार कर लिया. अमीन की तरफ से सर्वे के एवज में घूस की मांग की गई थी.

बिहार उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा की तरफ से पिछले दिनों भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया गया था. ऐसे में आज राजस्व विभाग के सर्वे अमीन पर शिकंजा कसा गया.

Also Read: ‘इस प्रशासन से कुछ नहीं होगा’, पप्पू यादव ने फेसबुक लाइव आकर किसे गिरफ्तार करने कहा?

The post बिहार में घूस लेते पकड़े गए पदाधिकारी, निगरानी टीम की कार्रवाई से हड़कंप appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top