Hot News

बिहार में जमीन से जुड़े काम अब होंगे हाईटेक, हर जिले में बनेगा AI सेल, 1 अप्रैल से नई व्यवस्था

Bihar News: बिहार प्रशासन अब राजस्व और भूमि से जुड़े कामों को और आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है. राज्य के डिप्टी सीएम सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि राजस्व प्रशासन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी नई तकनीकों का उपयोग बढ़ाया जाएगा. इससे प्रशासनिक कामकाज तेज, पारदर्शी और अधिक प्रभावी बनेगा.

उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य है कि तकनीक की मदद से आम लोगों को तेज, सरल और भरोसेमंद सेवाएं मिल सकें. इससे लोगों की जिंदगी आसान होगी और ‘ईज ऑफ लिविंग’ के लक्ष्य को भी मजबूती मिलेगी.

सभी जिलों में बनेगा AI सेल

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इस दिशा में अहम पहल की है. विभाग के अपर सचिव अजीव वत्सराज ने सभी प्रमंडलीय आयुक्तों और जिलाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं. निर्देश के मुताबिक, राज्य के हर जिले में एक एआई सेल बनाया जाएगा.

यह सेल पांच सदस्यों का होगा और इसकी अध्यक्षता अपर समाहर्ता (राजस्व) करेंगे. इसमें जिला आईटी मैनेजर, एक भूमि सुधार उप समाहर्ता, एक अंचल अधिकारी और एक राजस्व अधिकारी सदस्य के रूप में शामिल होंगे. यह सेल जिले में एआई के उपयोग से जुड़े फैसलों और योजनाओं पर काम करेगा.

हर शनिवार को होगी बैठक

एआई सेल की बैठक हर शनिवार को आयोजित की जाएगी. यह बैठक दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक अपर समाहर्ता (राजस्व) के कार्यालय में होगी. इसमें एआई के उपयोग से जुड़े कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की जाएगी.

अधिकारियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

प्रशासन की योजना है कि अधिकारियों और कर्मचारियों को चरणबद्ध तरीके से एआई का प्रशिक्षण (Training) दिया जाए. इसके लिए विशेष पाठ्यक्रम भी तैयार किया जाएगा. प्रशिक्षण के बाद परीक्षा आयोजित की जाएगी. जो कर्मचारी तय मानक पर खरे उतरेंगे, उन्हें जिलाधिकारी के आदेश से प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा.

1 अप्रैल से शुरू हो सकता है एआई का उपयोग

विभाग ने लक्ष्य रखा है कि 1 अप्रैल 2026 से राजस्व प्रशासन में एआई का उपयोग शुरू कर दिया जाएगा. इसके लिए मुख्य सचिव की ओर से एआई टूल्स की सूची भी जिलों को भेजी गई है.

चैट जीपीटी के उपयोग को भी बढ़ावा

प्रशासन प्रशासनिक कामकाज में एआई टूल्स के उपयोग को बढ़ावा देना चाहती है. इसी क्रम में बैठकों और रोजमर्रा के कार्यों में मुफ्त एआई सहायक चैट जीपीटी के इस्तेमाल को भी प्रोत्साहित किया गया है. प्रशासन को उम्मीद है कि नई तकनीक के इस्तेमाल से राजस्व प्रशासन और अधिक पारदर्शी, तेज और जनहितकारी बनेगा.

Also Read: बिहार में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, डिप्टी सीएम बोले- ब्लैक मार्केटिंग करने वालों पर होगी कार्रवाई

The post बिहार में जमीन से जुड़े काम अब होंगे हाईटेक, हर जिले में बनेगा AI सेल, 1 अप्रैल से नई व्यवस्था appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top