Bihar IMD Alert: बिहार मौसम सेवा केंद्र ने बताया कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज लगभग समान बना रहेगा. 25 जनवरी तक के लिए जारी इस पूर्वानुमान में ठंड के साथ शुष्क मौसम और हल्के से मध्यम स्तर के कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना जताई गई है.

किस जिले में कैसा रहेगा मौसम का हाल
बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद जिलों में सुबह और देर शाम हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है. राजधानी पटना, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, गया और नवादा में तापमान सामान्य बना रहेगा. ठंड का प्रभाव सुबह के समय अधिक महसूस किया जाएगा.
सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय में भी साफ आसमान के साथ कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है. मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में दिन के तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.
मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, भागलपुर, बांका, खगड़िया, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार जिलों में भी शुष्क मौसम बना रहेगा. सुबह के समय दृश्यता कम हो सकती ह. इससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका है.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें
तापमान पर क्या अपडेट
राजगीर में न्यूनतम तापमान लगभग 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. यह राज्य में सबसे कम रहा. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले दो दिनों में दिन और रात के तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.
मौसम विभाग ने नागरिकों को सुबह और देर शाम सतर्क रहने, कोहरे के समय वाहन सावधानी से चलाने तथा ठंड से बचाव के लिए उपाय करने की सलाह दी है. बिहार में फिलहाल ठंड और कोहरे का दौर जारी रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा.
इसे भी पढ़ें: गंगा पर बनेगा 4 किमी लंबा रेल पुल, विक्रमशिला से कटारिया तक बिछेंगी पटरियां, भागलपुर से झारखंड का सफर होगा आसान
The post बिहार में ठंड और कोहरे का डबल अटैक, राजगीर में सबसे कम तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट appeared first on Naya Vichar.

