Hot News

बिहार में तिलक से पहले एक ही घर से उठी 4 अर्थी, सड़क हादसे में गई 10 लोगों की जान

Bihar Accident News: बिहार में रविवार की सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसों ने मातम फैला दिया. पटना और बक्सर जिले में हुए इन भीषण दुर्घटनाओं में कुल 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. दोनों ही मामलों में तेज रफ्तार और लापरवाही ने कई घरों के चिराग बुझा दिए.

पहली घटना पटना के बिहटा में हुई

पहली घटना पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के लेखनटोला पुल के पास हुई. रात करीब दो बजे मनेर दरगाह में उर्स देखकर ऑटो से आरा लौट रहे लोगों की सवारी अचानक मौत की सवारी बन गई. रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सवार सड़क पर उछलकर गिर पड़े और करीब 50 मीटर तक शव और सामान बिखर गए.

दो मासूम समेत छह लोगों की मौत

हादसे में दो मासूम बच्चों समेत कुल छह लोगों की मौत हो गई. जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. सड़क पर खून फैल गया और ऑटो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. मौके पर कपड़े, चप्पल और निजी सामान बिखरे पड़े थे. मृतकों की पहचान आरा के दौलतपुर चित्रलेनपुर निवासी मो. गुड्डु (33), मो. इम्तियाज (30), मो. सहजाद (22), तीन वर्षीय सफान और दो वर्षीय अल्फी के रूप में हुई है. घायलों में नाजमी प्रवीण और मो. सलाउद्दीन शामिल हैं, जिनका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

बक्सर-पटना फोरलेन पर दूसरी घटना

वहीं दूसरी दर्दनाक घटना बक्सर-पटना फोरलेन पर नया भोजपुर थाना क्षेत्र के चंदा गांव के पास हुई. रविवार सुबह करीब पांच बजे एक तेज रफ्तार कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह चूर-चूर हो गई और एक शव गाड़ी के अंदर ही फंस गया. इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई.

SSB जवान समेत 4 की मौत

मृतकों में एसएसबी जवान ओमकार पाण्डेय, उनके भाई सुजीत पाण्डेय और दोनों की बुआ गिरजा देवी और मंजू देवी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि सभी एक ही परिवार के सदस्य थे और गंगा स्नान के लिए जा रहे थे. खास बात यह है कि सोमवार को एसएसबी जवान की इकलौती बहन का तिलक होना था, लेकिन उससे एक दिन पहले ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.

Also Read: 85 मिनट के बजट भाषण में एक बार भी बिहार का जिक्र नहीं, निर्मला सीतारमण ने सिर्फ एक बार लिया पटना का नाम

The post बिहार में तिलक से पहले एक ही घर से उठी 4 अर्थी, सड़क हादसे में गई 10 लोगों की जान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top