Hot News

बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर, SSB जवान की हत्या समेत कई मामलों में है आरोपी

Bihar Crime News: बिहार-झारखंड के चर्चित नक्सली सुरेश कोड़ा ने मुंगेर में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. बुधवार सुबह उसने भारी मात्रा में हथियार और गोलियों के साथ सरेंडर किया. सुरेश कोड़ा भाकपा (माओवादी) का स्पेशल एरिया कमांडर बताया जाता है. उस पर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित था. संगठन में उसे रीजनल या केंद्रीय कमेटी का सदस्य भी माना जाता रहा है.

25 साल से एक्टिव, 50 से ज्यादा केस दर्ज

सुरेश कोड़ा पिछले दो दशकों से ज्यादा समय से एक्टिव था. उसके खिलाफ हत्या, अपहरण, रंगदारी, प्रशासनी कार्य में बाधा, विस्फोटक अधिनियम और आर्म्स एक्ट समेत 50 से अधिक मामले दर्ज हैं. वह बिहार के कई जिलों में पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था.

ये रहे उसके चर्चित कारनामे

  • 2008: धरहरा थाना क्षेत्र में चौकीदार की गला काटकर हत्या.
  • 2012: खैरा थाना क्षेत्र में विस्फोट और कार्यालय के कागजात व ट्रक में आगजनी.
  • 2017: लखीसराय के कजरा थाना क्षेत्र में एक मुखिया की हत्या.
  • 2018: एक स्त्री की गला रेतकर हत्या.
  • 2018: जमुई में दो भाइयों की हत्या.
  • 2018: एसएसबी जवान की हत्या.
  • झील निर्माण कार्य में लगे 7 वाहनों को आग के हवाले करना.
  • कई बार पुलिस बल पर फायरिंग और मुठभेड़.
  • एसटीएफ के साथ एक मुठभेड़ में वह पहाड़ी इलाके में घिर गया था. इसके बावजूद उसने एके-47 से फायरिंग की और फरार हो गया था.

पहाड़ी इलाकों में था एक्टिव

सूत्रों के अनुसार, हाल के दिनों तक वह मुंगेर, लखीसराय और जमुई के पहाड़ी क्षेत्रों में एक्टिव था. उसके पास से AK-47, AK-56, कारतूस और कई मैगजीन बरामद होने की बात कही जा रही है. सुरेश कोड़ा का सरेंडर सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है.

Also Read: ‘मेरी डिग्री नकली साबित करो, नहीं तो इस्तीफा दो…’, सदन में अशोक चौधरी और सुनील सिंह में तीखी भिड़ंत

The post बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर, SSB जवान की हत्या समेत कई मामलों में है आरोपी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top