Hot News

बिहार में धारदार हथियार से रिटायर्ड BMP जवान की हत्या, परिवार में पहले भी हो चुका है मर्डर

Bihar: बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज में मंगलवार को एक बुजुर्ग की दर्दनाक हत्या ने इलाके में सनसनी फैला दी. मृतक की पहचान BMP से रिटायर्ड हवलदार अंबिका पांडे (उम्र 80 वर्ष) के रूप में हुई है, जिनका खून से लथपथ शव पड़ोस में ही अरुण पांडे के घर के परिसर से बरामद हुआ.

रातभर घर नहीं लौटे, सुबह मिला शव

अंबिका पांडे रोज़ की तरह सोमवार को अपने पुराने परिचित अरुण पांडे के परिसर में गए थे. लेकिन देर रात तक जब वे घर नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता हुई. मंगलवार सुबह भी उनका कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद खोजबीन शुरू की गई. दोपहर में अचानक परिसर के एक कोने में उनका शव खून से सना हुआ मिला. शरीर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान थे.

पहले भी हुई है हत्या, घर में पुराना आपराधिक इतिहास

घटना स्थल पर पहुंचे बिक्रमगंज SDPO कुमार संजय ने बताया कि हत्या की जांच की जा रही है. पुलिस को शक है कि इस वारदात के पीछे पुरानी रंजिश या संपत्ति विवाद हो सकता है. खास बात यह है कि जिस परिसर में हत्या हुई, वहां पहले भी एक हत्या हो चुकी है. मृतक के परिजनों के अनुसार, अरुण पांडे के बेटे विकेश पांडे ने कुछ वर्ष पहले ही अपने दादा की गोली मारकर हत्या की थी. इससे पुलिस को घर के अंदर गहरे विवाद की आशंका है.

परिजन मौन, जांच में जुटी स्पेशल टीम

फिलहाल परिजन किसी स्पष्ट कारण को लेकर सामने नहीं आ रहे हैं. लेकिन पुलिस ने आशंका जताई है कि मामला पारिवारिक तनाव या संपत्ति विवाद से जुड़ा हो सकता है. बिक्रमगंज पुलिस के अलावा एक विशेष टीम भी मौके की जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

Also Read: बंद कमरे में बर्थडे के नाम पर छलकाया जा रहा था जाम, पिस्टल लहराते 15 युवक रंगे हाथ गिरफ्तार

इलाके में डर और ग़ुस्से का माहौल

हत्या की इस वारदात ने पूरे गांव में डर का माहौल बना दिया है. बुजुर्ग अंबिका पांडे की शांत और सरल छवि को जानने वाले लोग हैरान हैं कि आखिर इतने बुजुर्ग की इस तरह बेरहमी से हत्या क्यों की गई. पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी.

The post बिहार में धारदार हथियार से रिटायर्ड BMP जवान की हत्या, परिवार में पहले भी हो चुका है मर्डर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top