Hot News

बिहार में पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली मिर्च, गर्म आयरन से दागा, अवैध संबंध के शक में दो दिनों तक बनाया बंधक

Bihar News: बिहार के दरभंगा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अवैध संबंध के शक में एक पति ने अपनी पत्नी पर हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. देवरिया कोठी इलाके में रहने वाली पीड़िता के मुताबिक, उसके पति ने उसे दो दिनों तक कमरे में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर डाला और गर्म आयरन से शरीर को दाग दिया. यही नहीं, करंट लगाकर मारने की भी कोशिश की गई.

डॉक्टरों ने DMCH किया रेफर

स्त्री की हालत गंभीर होने पर उसे पहले पारू पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) रेफर कर दिया. पीड़िता ने देवरिया थाने में पति शुत्रुघ्न राय (40), सास दुखनी देवी (45), देवर सुमेश राय (30) और देवरानी पुष्पा देवी (26) के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है.

गांव के व्यक्ति से संबंध होने का करता है शक

पीड़िता ने बताया कि उसके तीन शिशु हैं और पति श्रृंगार की दुकान चलाता है. वह अक्सर गांव के एक व्यक्ति से संबंध होने का शक करता था. 13 जून को वह आरोप लगाने लगा कि उसका उस व्यक्ति से संबंध है. पीड़िता ने जब मेडिकल जांच की बात कही, तो पति का गुस्सा भड़क गया. इसके बाद उसे बेरहमी से पीटा गया, हाथ-पैर बांध दिए गए और गर्दन दबाकर मारने की कोशिश की गई.

कमरे में बंद कर के दो दिन तक खाना नहीं दिया

पीड़िता ने बताया, “उसने गर्म आयरन से मेरी जांघ और निजी अंगों को दाग दिया. कमरे में बंद करके दो दिन तक खाना नहीं दिया. मैं चिल्लाती रही, लेकिन ससुराल के लोग उसका साथ देते रहे और कोई बचाने नहीं आया.” पड़ोसियों की सूचना पर स्त्री के मायके वालों को जानकारी मिली. 15 जून को पीड़िता के भाई मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया.

पुलिस ने क्या कहा?

देवरिया थाने के प्रभारी रामविनय कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है. स्त्री की हालत नाजुक है और अस्पताल में इलाज जारी है. पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Also Read: बिहार पुलिस का ‘दबंग चेहरा’, जिसके एक्शन से थर्राते हैं अपराधी! जानिए कौन हैं पटना के नए सिटी SP भानु प्रताप सिंह

The post बिहार में पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली मिर्च, गर्म आयरन से दागा, अवैध संबंध के शक में दो दिनों तक बनाया बंधक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top