Hot News

बिहार में प्यार करने की मिल रही सजा, मंदिर के खंभे में बांधकर प्रेमी युगल की पिटाई

Loving Couple: बेतिया. बिहार में प्यार करना गुनाह है. बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में एक प्रेमी युगल को प्यार करने की सजा मिली है. जिले के नौतन थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में हनुमान मंदिर की रेलिंग से एक प्रेमी युगल को रस्सी से बांधकर मारने-पीटने का मामला सामने आया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रेमी युगल को मुक्त कराया और थाने ले गई.

112 पुलिस की टीम ने किया रेस्क्यू

घटना के संबंध में नौतन थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर 112 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और प्रेमी युगल को रस्सी से खोल कर मुक्त कराकर थाने ले गई. हालांकि, देर रात तक प्रेमी युगल के परिजन थाना नहीं पहुंचे. लड़की की मां ने एफआईआर दर्ज कराई है. लड़की की मां ने थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि युवक अमित कुमार उनकी बेटी को शादी के इरादे से बहला-फुसलाकर ले जा रहा था. इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आरोपी अमित कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उसके बाद लड़की का बयान दर्ज कर और मेडिकल जांच के लिए भेजा गया.

लड़की के लिए गुड़िया खिलौना खरीद रहा था युवक

युवक की पहचान रामनगर बैरिया वार्ड नंबर 05 के अमित कुमार के रूप में हुई है, जबकि लड़की नौतन थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बताई जा रही है. बताया जाता है कि अमित कुमार पूर्वी चंपारण के मिश्राईन टोला में चल रहे महायज्ञ में लड़की के लिए गुड़िया खिलौना खरीदने गया था. तभी ग्रामीणों ने उसे पकड़कर रस्सी से बांध दिया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाएं तेज हो गई हैं. हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि नया विचार नहीं करता है. पुलिस ने आवेदन के आलोक में कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Also Read: Bihar Jobs: बिहार प्रशासन को नहीं मिल रहे कॉलेजों के लिए प्रिंसिपल, 173 पदों के लिए आये केवल 156 अभ्यर्थी

The post बिहार में प्यार करने की मिल रही सजा, मंदिर के खंभे में बांधकर प्रेमी युगल की पिटाई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top