Hot News

बिहार में प्रेमी ने प्रेमिका को चाकू से गोदकर की हत्या, जानिए खुद को भी क्यों किया जख्मी…

Crime News: बिहार के सासाराम जिले के दावथ बाजार में मंगलवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका को चाकू से गोदकर हत्या कर दी. हत्या के बाद युवक ने खुद को भी चाकू मार लिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

भाई के ससुराल पहुंच प्रेमिका पर किया हमला

मिली जानकारी के अनुसार, भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के मधुरा गांव निवासी विमल पाल के 22 वर्षीय बेटे दीपू पाल ने सुबह करीब 7 बजे अपने भाई के ससुराल के एक रिश्तेदार के घर पर अपनी प्रेमिका पर हमला किया. घटनास्थल पर ही युवती की मौत हो गई, जबकि युवक को इलाज के लिए दावथ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.

प्रारंभिक जांच में यह घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ी बताई जा रही है. पुलिस इस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है. इस दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को सकते में डाल दिया है.

Also Read: बिहार के भोजपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने गोलियों से किया छलनी

The post बिहार में प्रेमी ने प्रेमिका को चाकू से गोदकर की हत्या, जानिए खुद को भी क्यों किया जख्मी… appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top