Hot News

बिहार में बढ़ेगी गर्मी या फिर सताएगी ठंड, आखिर क्यों शनिवार का मौसम कर रहा सब को कन्फूज

Bihar Weather: पटना. बिहार का मौसम इस बार सबको कन्फूज कर रहा है. जनवरी में मौसम का उतार-चढ़ाव देखने को मिला ही, अब फरवरी को लेकर भी मौसम विभाग स्पष्ट भविष्यवाणी करने में असमर्थ दिख रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि फरवरी की शुरुआत कोहरे की सफेद चादर से ढकी होने वाली है. उत्तर बिहार में घना कोहरा रहेगा, जबकि दक्षिण बिहार के जिलों में हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा छाया रहेगा, लेकिन दिन में धूप निकलेगी. इससे ठंड का असर कम होगा. मौसम वैज्ञानिक कुमार गौरव के अनुसार समुंद्र तल से 12.6 किमी उपर एक पश्चिमी जेट स्ट्रीम पूर्वोत्तर हिंदुस्तान पर हावी है. एक ट्रफ रेखा समुंद्र तल से 0.9 किमी उपर दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बनी हुई है. 1 और 3 फरवरी से दो नए पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम हिंदुस्तान को प्रभावित करेगा.

1 और 3 फरवरी को सक्रिय होंगे पश्चिमी विक्षोभ

बिहार के ज्यादातर जिलों में इन दिनों सुबह के समय शीतलहर का प्रकोप दिख रहा है. हालांकि दिन के वक्त निकल रही धूप की वजह से लोगों को थोड़ी राहत है. मौसम विभाग ने वैसे 1 फरवरी को बिहार के कुछ इलाकों घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा 1 से 5 फरवरी तक बिहार के कई जिलों में बारिश होने की संभावना व्यक्त की है. बिहार में फिलहाल पछुआ हवा का प्रवाह बना हुआ है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 1 और 3 फरवरी को दो नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाले हैं. इसके कारण कोहरे का स्तर बढ़ेगा और आंशिक बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट की संभावना है.

इन 19 जिलों में जारी हुआ अलर्ट

एक फरवरी को उत्तरी बिहार के सभी 19 जिलों जैसे पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में घने स्तर का कुहासा छाया रहेगा. पटना, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, बेगुसराय, जहानाबाद सहित अन्य जिलों के भागों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा. धूप निकलने से कोहरे का असर कम होगा. इस दौरान उत्तर बिहार के जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 22°C से 24°C के बीच, जबकि दक्षिण बिहार के जिलों में 24°C से 26°C के बीच रहने का पूर्वानुमान है.

Also Read : बिहार में बदले मौसम का दिखेगा असर, शुक्रवार से बढ़ेगा तापमान पर नहीं होगी अभी ठंड की विदाई

The post बिहार में बढ़ेगी गर्मी या फिर सताएगी ठंड, आखिर क्यों शनिवार का मौसम कर रहा सब को कन्फूज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top