Hot News

बिहार में मोटर व्हिकल इंस्पेक्टर का फाइनल रिजल्ट जारी, मुन्ना कुमार को रैंक 1

BPSC MVI Final Result 2026: बिहार में मोटर व्हिकल इंस्पेक्टर बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी समाचार सामने आई है. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन यानी BPSC ने MVI Final Result 2026 जारी कर दिया है. लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स अब राहत महसूस कर सकते हैं. इस भर्ती परीक्षा में मुन्ना कुमार ने रैंक 1 हासिल कर टॉप किया है.

BPSC मोटर व्हिकल इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जून 2025 से शुरू हुई थी. उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 3 जुलाई 2025 तक का समय दिया गया था. इसके बाद परीक्षा और अन्य चरण पूरे होने के बाद अब जाकर फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है. इस भर्ती के जरिए बिहार में कुल 28 पदों पर नियुक्ति की जाएगी.

ऐसे चेक करें BPSC MVI Final Result 2026

  • सबसे पहले BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर BPSC MVI Final Result 2026 से जुड़ा लिंक खोजें.
  • रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर PDF फाइल खुलेगी.
  • इस PDF में अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें.
  • रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए सेव कर लें.

BPSC MVI Final Result 2026 Check Here

जारी हुई टॉपर्स लिस्ट

रोल नंबर नाम मेरिट क्रम लिंग
410345 मुन्ना कुमार 1 पुरुष
411261 अंकित 2 पुरुष
410740 राजेश कुमार 3 पुरुष
412548 किशन कुमार यादव 4 पुरुष
412205 राकेश कुमार राज 5 पुरुष
411150 श्रीकांत कुमार 6 पुरुष
410749 प्रमित कुमार 7 पुरुष
410738 आशुतोष कुमार भगत 8 पुरुष
412569 आकाश कुमार 9 पुरुष
412422 मयंक मणि 10 पुरुष

BPSC ने सिर्फ फाइनल रिजल्ट ही नहीं, बल्कि टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है. इस लिस्ट में मुन्ना कुमार ने पहला स्थान हासिल किया है. टॉपर्स की लिस्ट से यह साफ हो गया है कि किस कैंडिडेट ने कितनी रैंक हासिल की है. इससे बाकी उम्मीदवारों को भी अपनी परफॉर्मेंस समझने में मदद मिल रही है.

यह भी पढ़ें: स्टार्टअप करना है तो 2026 बन सकता है गेमचेंजर! Budget से हैं बड़ी उम्मीदें

The post बिहार में मोटर व्हिकल इंस्पेक्टर का फाइनल रिजल्ट जारी, मुन्ना कुमार को रैंक 1 appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top