Hot News

बिहार में शराब पीकर टल्ली 4 लोग ऑटो पर कर रहे थे हुड़दंग, पुलिस की गश्ती टीम ने किया गिरफ्तार

बिहार के लखीसराय में शाम को शराब पीकर हुड़दंग करना चार युवकों को भारी पड़ गया. एक ऑटो में सवार होकर चारो निकले थे और हो-हल्ला कर रहे थे. उन्हें इस बात की भनक नहीं थी कि उनके ऑटो के पीछे ही पुलिस की गश्ती गाड़ी चल रही है. पुलिस ने ऑटो को रोका और चारो युवकों को नशे में धुत पाया. चारो युवकों का मेडिकल टेस्ट कराया गया जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई और चारो को गिरफ्तार कर लिया गया.

दारू पीकर ऑटो पर हुड़दंग करते धराए

कवैया थानाध्यक्ष को गश्ती पुलिस के द्वारा सौंपे गए आवेदन में बताया गया है कि शुक्रवार को शाम 5 बजे जब गश्ती के लिए पुलिस की टीम निकली थी तो केआरके कॉलेज के समीप एक मुख्य मार्ग पर एक ऑटो पर सवार चार युवकों को नशे की हालत में हो-हल्ला करते पाया गया. इन युवकों के हुड़दंग के कारण यातायात भी प्रभावित हो रहा था. लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही थी. जिसके बाद पुलिस ने टेंपो को पकड़ लिया.

ALSO READ: भागलपुर में पीएम मोदी की जनसभा के लिए दर्जन भर से अधिक मंत्रियों की लगी ड्यूटी, JDU नेताओं को भी मिला टास्क

चालक समेत चार व्यक्ति गिरफ्तार

पुलिसकर्मी ने आवेदन में लिखा कि टेंपो के चालक और उक्त युवकों से पूछताछ की गयी. चालक ने अपना नाम सूरज कुमार सिंह बताया जो हलसी लखीसराय का निवासी है. जबकि अन्य तीन व्यक्ति हलसी निवासी राजीव सिंह (42 वर्ष), विक्की सिंह (22 वर्ष) और बंशी कुमार (24 वर्ष) बताया. सभी लखीसराय के हलसी थानाक्षेत्र का रहने वाले हैं. चारो को लेकर पुलिस लखीसराय पहुंची और मेडिकल जांच कराया.

मेडिकल टेस्ट में शराब पीने की हुई पुष्टि

सदर अस्पताल में चारो का मेडिकल टेस्ट कराया गया तो शराब के सेवन की पुष्टि हुई. पुलिस पदाधिकारी राधेश्याम पांडेय ने आवेदन देकर चारो गिरफ्तार आरोपित पर केस दर्ज करने की मांग थानाध्यक्ष से की है.

The post बिहार में शराब पीकर टल्ली 4 लोग ऑटो पर कर रहे थे हुड़दंग, पुलिस की गश्ती टीम ने किया गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top