Hot News

बिहार में शाह की एंट्री से पहले सियासी घमासान, राजद विधायक बोले- देश में आग लगाने आ रहे

Amit Shah Bihar Visit: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर राज्य की सियासत गरमा गई है. राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने आरोप लगाया है कि गृहमंत्री बिहार में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने के मकसद से आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव के समय इस तरह के मुद्दे उठाए जाते हैं और सीमांचल को लेकर बेवजह बातें की जाती हैं. गृह मंत्री 25 फरवरी को शाम 4 बजे पूर्णिया पहुंचेंगे. वहां से हेलीकॉप्टर से किशनगंज जाएंगे. किशनगंज कलेक्ट्रेट में वे अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और सुरक्षा हालात की समीक्षा करेंगे. रात में वहीं रुकेंगे.

क्या है कार्यक्रम

26 फरवरी को वे अररिया के लेट्टी बॉर्डर पोस्ट पर एक कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद हिंदुस्तान-नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दों पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. बॉर्डर इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था, घुसपैठ और अन्य गतिविधियों की जानकारी ली जाएगी. उसी दिन वे वाइब्रेंट विलेजेज कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे और रात में फिर पूर्णिया लौट आएंगे. 27 फरवरी को पूर्णिया में एक और समीक्षा बैठक होगी. इसके बाद वे दिल्ली वापस रवाना हो जाएंगे. प्रशासन ने उनके दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

अमित शाह पहले भी उठा चुके हैं घुसपैठ का मुद्दा

जानकारी के मुताबिक इस दौरे का खास फोकस सीमांचल क्षेत्र रहेगा. गृह मंत्रालय की नक्सल मुक्त हिंदुस्तान पहल के बाद अब सीमांचल को प्राथमिकता दी जा रही है. पहले भी अमित शाह इस इलाके का दौरा कर चुके हैं और अवैध घुसपैठ का मुद्दा उठा चुके हैं. उन्होंने कहा था कि किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार में घूस लेते पकड़े गए पदाधिकारी, निगरानी टीम की कार्रवाई से हड़कंप

The post बिहार में शाह की एंट्री से पहले सियासी घमासान, राजद विधायक बोले- देश में आग लगाने आ रहे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top