Hot News

बिहार में 5 करोड़ रुपये की अफीम बरामद, पंजाब तक सप्लाई करने की थी तैयारी

Crime News: बिहार के रोहतास जिले में पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 74 किलो अफीम बरामद की है. डेहरी स्टेशन पर छापेमारी कर पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया. जो अफीम की इस भारी खेप को हरियाणा के अंबाला तक पहुंचाने की फिराक में थे. जब्त अफीम की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपए आंकी जा रही है.

बस से आए, ट्रेन से जाना था

आरपीएफ इंस्पेक्टर राम विलास राम के मुताबिक, गिरफ्तार तस्कर गया और आसपास के जिलों के रहने वाले हैं. ये लोग शेरघाटी से बस के जरिए डेहरी पहुंचे थे और गंगा सतलज एक्सप्रेस से अंबाला जाने की योजना थी. उनके पास ट्रेन की आरक्षित टिकट भी मिली है, जिससे यह साफ होता है कि नशे के इस बड़े नेटवर्क की प्लानिंग पहले से की गई थी.

पढ़िए नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: समर्थकों के लिए मसीहा विरोधियों के लिए आतंक! नेतृत्व, अपराध और सत्ता के बेताज बादशाह की कहानी 

पूछताछ में खुल सकते हैं बड़े राज

फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में है कि अफीम की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसका कनेक्शन किन बड़े गिरोहों से है. आशंका जताई जा रही है कि बिहार के अलग-अलग जिलों में सक्रिय तस्कर इस सिंडिकेट का हिस्सा हो सकते हैं. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में काम कर रही है.

The post बिहार में 5 करोड़ रुपये की अफीम बरामद, पंजाब तक सप्लाई करने की थी तैयारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top