Hot News

बिहार में SSP ऑफिस के पीछे चायवाले के घर निकली शराब की खेप, दो पुलिसकर्मी भी घेरे में

Bihar: बिहार में आठ साल से लागू शराबबंदी कानून की असलियत एक बार फिर बेनकाब हो गई है. गया जी शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके, SSP कार्यालय के ठीक पीछे बने एक चाय दुकानदार के घर से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद हुई है. घटना ने कानून व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

चाय बेचने की आड़ में शराब का धंधा

आरोपी राकेश कुमार, SSP ऑफिस के पास चाय की दुकान चलाता था, लेकिन उसके घर में शराब का बड़ा स्टॉक मिलने से साफ है कि वह अवैध रूप से शराब तस्करी का धंधा कर रहा था. मद्य निषेध विभाग को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद सोमवार देर शाम छापा मारा गया. छापेमारी के वक्त राकेश मौके से फरार हो गया, लेकिन उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया गया है.

दो पुलिसवाले भी हिरासत में, शक गहराया

इस मामले में चौंकाने वाली बात यह रही कि बिहार पुलिस के दो जवानों को भी हिरासत में लिया गया है. सिटी डीएसपी पीएन साहू ने जानकारी दी कि दोनों की भूमिका की जांच की जा रही है. शुरुआती आशंका है कि वे इस नेटवर्क से किसी न किसी रूप में जुड़े हो सकते हैं.

प्रशासनिक नाक के नीचे शराब कारोबार!

जिस जगह से शराब मिली है वह SSP ऑफिस से महज कुछ कदम की दूरी पर स्थित है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सब बिना प्रशासन की मिलीभगत के संभव नहीं हो सकता. वहीं, SSP आनंद कुमार से संपर्क की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया.

Also Read: बिहार में 7279 विशेष शिक्षकों की बहाली जल्द, BPSC को भेजी गई गाइडलाइन

FIR दर्ज, छापेमारी जारी

मद्य निषेध विभाग के सहायक आयुक्त प्रियरंजन ने पुष्टि की कि राकेश के खिलाफ FIR दर्ज की जा रही है. छापेमारी अब भी चल रही है और शराब की कुल मात्रा का आकलन किया जा रहा है. इस केस में पुलिस की भूमिका भी शक के घेरे में है.

The post बिहार में SSP ऑफिस के पीछे चायवाले के घर निकली शराब की खेप, दो पुलिसकर्मी भी घेरे में appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top