Hot News

बिहार विधान परिषद के कंप्यूटर से सीक्रेट डाटा हुआ लीक, अवर सचिव समेत 9 लोगों पर केस दर्ज

Bihar Vidhan Parishad: बिहार विधान परिषद के सबसे संवेदनशील विभागों में से एक गोपनीय शाखा से जुड़े कंप्यूटर से महत्वपूर्ण डाटा चोरी और मिटाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस घटना को लेकर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली है और विधान परिषद के अवर सचिव समेत कुल 9 लोगों को आरोपी बनाया गया है.

प्राथमिकी में हिंदुस्तानीय दंड संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. यह शिकायत विधान परिषद के उप सचिव संजय कुमार के आवेदन के आधार पर दर्ज की गई है.

EOU को 6 जून को भेजा गया था पत्र, अब खुली बड़ी साजिश की परतें

6 जून को विधान परिषद प्रशासन ने आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी को पत्र भेजकर यह शिकायत की थी कि गोपनीय शाखा (कमरा संख्या 24) के कंप्यूटर से सभी महत्वपूर्ण और गोपनीय फाइलें गायब कर दी गई हैं.

विधान परिषद में तैनात एक प्रतिवेदक रवि शेखर ने जब दोपहर बाद कंप्यूटर खोला तो पाया कि सारा डाटा न सिर्फ डिलीट किया गया है, बल्कि यह कार्य अनाधिकृत रूप से कमरे में घुसकर सोची-समझी साजिश के तहत किया गया है.

किन दस्तावेजों की हुई चोरी, नहीं हुआ खुलासा

हालांकि विधान परिषद प्रशासन ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि डिलीट किए गए दस्तावेजों का विषय क्या था, लेकिन अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक यह डाटा बहाली से जुड़े दस्तावेज हो सकते हैं. ऐसे में इस डेटा छेड़छाड़ को बड़ी साजिश या भ्रष्टाचार से जोड़कर देखा जा रहा है.

Also Read: बिहार के इस गांव का पेड़ा बना करोड़ों की मिठास, हर महीने 10 लाख का कारोबार

EOU ने तेज की कार्रवाई, DSP रैंक के अधिकारी को सौंपी गई जांच

EOU ने पूरे मामले की जांच DSP स्तर के एक अनुभवी पदाधिकारी को सौंपी है. जल्द ही सभी आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण शुरू किया जाएगा. सूत्रों के अनुसार, घटना की CCTV फुटेज, सर्वर लॉग और एक्सेस हिस्ट्री की भी बारीकी से जांच की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किस स्तर की मिलीभगत या अंदरूनी सेटिंग इस अपराध में शामिल रही है.

The post बिहार विधान परिषद के कंप्यूटर से सीक्रेट डाटा हुआ लीक, अवर सचिव समेत 9 लोगों पर केस दर्ज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top