Hot News

बिहार संपर्क क्रांति के ब्रेक से उठा धुआं, 40 मिनट तक रुकी ट्रेन

ट्रेन से धुआं निकलने की सूचना पर यात्रियों में मची अफरातफरी सकरा़ मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड के सिलौत एवं सीहो स्टेशन के बीच रेपुरा गांव स्थित फाटक संख्या 85 के निकट बुधवार को बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के ब्रेक से धुआं निकलने लगा. गार्ड द्वारा धुआं निकलने की सूचना देते ही चालक ने ट्रेन रोक दी. इसके बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गयी. आनन-फानन में यात्री ट्रेन से उतरने लगे. गार्ड एवं चालक ने मामले की सूचना सीहो के स्टेशन मास्टर को दी. सूचना पर पहुंचे रेल अधिकारी एवं कर्मियों ने मरम्मत की़ इस दौरान उक्त रेलखंड पर करीब 40 मिनट तक ट्रेन रुकी रही. उसके बाद ट्रेन को समस्तीपुर की ओर रवाना किया गया. यात्रियों ने बताया कि बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दिल्ली से दरभंगा जाने के क्रम में मुजफ्फरपुर से चली थी. इस दौरान ट्रेन 85 नंबर गुमटी पार कर रही थी. तभी पिछली बाेगी के नीचे ब्रेक से काफी धुआं निकलने लगा. रेल अधिकारी धर्मेंद्र कुमार निराला ने बताया कि ब्रेक बाइंडिंग के कारण ब्रेक से धुंआ निकलने लगा है. उसको ठीक कर ट्रेन को रवाना कर दिया गया है़

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post बिहार संपर्क क्रांति के ब्रेक से उठा धुआं, 40 मिनट तक रुकी ट्रेन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top