Hot News

बिहार से दिल्ली, मुंबई और सूरत के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए कब से कब तक होगा परिचालन

Bihar Special Train: गर्मी की छुट्टियों की शुरुआत कुछ ही महीनों में होने वाली है. इस मौके पर बिहार से लोग दूसरे राज्यों में हिल स्टेशनों पर घूमने की प्लानिंग करते हैं. ऐसे में रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ती है. भीड़ की संभावना को देखते हुए रेलवे की ओर से भागलपुर जिले से दिल्ली, मुंबई और सूरत के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया गया है.

यहां देखिए ट्रेनों की लिस्ट

  • मालदा-मुंबई स्पेशल ट्रेन- भागलपुर से मुंबई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. यह हफ्ते में दो दिन शुक्रवार और मंगलवार को चलाई जाएगी. 15 मई से इस स्पेशल ट्रेन को चलाया जाएगा. 30 जून तक लोगों को यह सुविधा मिल सकेगी. इस दौरान ट्रेन 14 फेरे लगाएगी.
  • मालदा-आनंद विहार (नई दिल्ली)- यह ट्रेन भागलपुर और नई दिल्ली के बीच चलाई जाएगी. यह साप्ताहिक ट्रेन होगी. हर बुधवार को यह चलेगी. 20 मई से 17 जून तक इस ट्रेन को चलाया जाएगा. यह ट्रेन टोटल 5 फेरे लगाएगी.
  • मालदा-सूरत/अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन- यह ट्रेन भागलपुर और सूरत के बीच चलाई जाएगी. यह हफ्ते में दो दिन चलेगी. हर सोमवार और शुक्रवार को यह ट्रेन चलेगी. 4 मई से 29 जून के बीच परिचालन होगा. इस दौरान ट्रेन टोटल 17 फेरे लगाएगी.

स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

रेलवे की ओर से यह क्लियर कर दिया गया है कि इन ट्रेनों में यात्रियों को 3 टियर एसी स्लीपर, जेनरल कोच और 2-टियर एसी की सुविधा मिलेगी. इसके साथ ही ज्यादातर ट्रेनों में 22 कोच होंगे. इनमें 8 कोच एसी-3 और 6 से 9 कोच स्लीपर वाले होंगे. ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों को भीड़भाड़ की समस्या ना झेलनी पड़े और आरामदायक सफर हो, इसका खास ध्यान रखा जाएगा.

Also Read: गया जंक्शन पर मिलेगी वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी, मॉडर्न कॉनकोर्स का हो रहा निर्माण

The post बिहार से दिल्ली, मुंबई और सूरत के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए कब से कब तक होगा परिचालन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top