Hot News

बिहार: STF ने अहियापुर से सीएसपी लुटेरा राहुल सिंह को दबोचा, किराये के मकान में रहता था शातिर

बिहार एसटीएफ की टीम ने अहियापुर थाना क्षेत्र के जीरोमाइल रामू ठाकुर लेन से सीएसपी लुटेरा राहुल कुमार उर्फ राहुल सिंह को दबोचा है. वह पूर्वी चंपारण जिला के पताही थाना के भखुरहिया सरैया गोपाल गांव का रहने वाला है. हाल में वह अहियापुर इलाके में किराये के मकान में रह रहा था. एसटीएफ की टीम ने पूछताछ करने के बाद उसको रुन्नीसैदपुर पुलिस के हवाले कर दिया है. 

27 दिसंबर 2024 को हुई लूट में शामिल था आरोपी 

वह 27 दिसंबर 2024 को हुए सीएसपी से 6.7 लाख रुपये की लूट में शामिल रहा था. इसके अलावा उनके खिलाफ कई और भी आपराधिक मामला दर्ज है. एसटीएफ की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी जिला के रुन्नीसैदपुर बाजार पर एक निजी फाइनेंस कंपनी के कार्यालय से चार अपराधियों ने पिस्टल के बल पर छह लाख आठ हजार 233 रुपये लूट लिए थे. लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने ब्रांच क्रेडिट मैनेजर संजीव कुमार राम पर चाकू से हमला कर दिया था. रुपये लूटने के बाद सभी अपराधी सभी कर्मियों को कार्यालय के अंदर बंद करके बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गए थे. 

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

मैनुअल इनपुट के आधार पर हुआ मामले का खुलासा 

पुलिस ने वैज्ञानिक व मैनुअल इनपुट के आधार पर पूरे मामले का खुलासा किया था. इसी घटना में शामिल शातिर अपराधी राहुल कुमार उर्फ राहुल सिंह फरार चल रहा था. जिसको अहियापुर थाना के जीरोमाइल स्थित रामू ठाकुर लेन से गिरफ्तार किया गया है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Panchayat Chunav: पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर में होगा बदलाव, मल्टी पोस्ट EVM से होगी वोटिंग

The post बिहार: STF ने अहियापुर से सीएसपी लुटेरा राहुल सिंह को दबोचा, किराये के मकान में रहता था शातिर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top