Bihar STF: बिहार STF और नवादा पुलिस की टीम ने PLFI के दो एक्टिव मेंबर को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र में की गई. पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी लंबे समय से इस संगठन से जुड़े हुए थे और इलाके में नक्सली गतिविधियों को बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे. गुप्त सूचना के आधार पर STF और जिला पुलिस ने साझा ऑपरेशन चलाया और छापेमारी कर दोनों को पकड़ लिया.
गिरफ्तारी के दौरान क्या क्या मिला
गिरफ्तारी के दौरान भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद हुई है. पुलिस ने आरोपियों के पास से दो .315 राइफल, 20 जिंदा कारतूस, टेक्निकल गियर, डेटोनेटर और करीब 40 किलो से ज्यादा एक्सप्लोसिव जब्त किया है. इसके अलावा लगभग 100 मीटर कॉर्डेक्स वायर और अन्य सामान भी मिला है. पुलिस को शक है कि ये नक्सली किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने के फिराक में थे. दोनों गिरफ्तार सदस्यों की पहचान दयानंद राजवंशी और मिथलेश राजवंशी के रूप में हुई है.
BREAKING: बिहार STF और नवादा पुलिस की बड़ी कार्रवाई में PLFI के दो नक्सली गिरफ्तार हुए. रजौली थाना क्षेत्र से गिरफ्तारी के दौरान 2 राइफल, 20 जिंदा कारतूस, 40 किलो से ज्यादा विस्फोटक और डेटोनेटर बरामद किए गए.#Bihar #STF #Naxal #Police #prabhatkhabar @bihar_police @nawadapolice pic.twitter.com/3iokSFOR15
— Naya Vichar (@prabhatkhabar) March 21, 2026
बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें
प्रशासन ने दी चेतावनी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी थी. गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ जारी है और उनके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. फिलहाल इस मामले में रजौली थाना में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. प्रशासन ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.
इसे भी पढ़ें: बिहार में कुदरत का कहर, अगले 2 दिन भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
The post बिहार STF ने नवादा में PLFI नक्सलियों की साजिश को किया नाकाम, 40 किलो विस्फोटक पकड़ा, दो गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

