Hot News

बीजेपी की रितु तावडे चुनी गईं मुंबई की मेयर, शिवसेना के संजय घाडी बने उपमहापौर

Table of Contents

BMC Mayor: बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) की विशेष आम सभा में तावडे और घाडी को निर्विरोध निर्वाचित किया गया. बीएमसी मुख्यालय में चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद, सत्ताधारी और विपक्षी दलों के पार्षदों के नारेबाजी के बीच तावडे ने मुंबई की 78वीं महापौर के रूप में कार्यभार संभाला.

BMC Mayor: फडणवीस और शिंदे ने दोनों को बधाई दी

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एवं शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे समारोह में उपस्थित थे. उन्होंने नव निर्वाचित महापौर और उपमहापौर को बधाई दी. डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने कहा, यह महायुति के लिए बहुत खुशी का दिन है क्योंकि मुंबई की जनता ने हमें बहुमत दिया है. महायुति की मेयर रितु तावड़े और डिप्टी मेयर संजय घाड़ी यहां बिना किसी विरोध के चुने गए. मैं मुंबई की जनता को धन्यवाद देता हूं.

नगर निकाय के लिए 15 जनवरी को हुआ था चुनाव

नगर निकाय के लिए 15 जनवरी को हुए चुनाव में तावडे वार्ड 132, जबकि घाडी वार्ड-पांच से निर्वाचित हुए थे. पिछले महीने बीएमसी की 227 वार्ड के लिए हुए चुनाव में भाजपा 89 वार्ड में जीत के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि शिवसेना ने 29 वार्ड में जीत हासिल की. सत्तारूढ़ गठबंधन के पार्षदों की संख्या 118 है जो बहुमत के आंकड़े 114 से अधिक है और महापौर का पद हासिल करने के लिए गठबंधन के पास पर्याप्त संख्या बल था. शिवसेना (उबाठा) ने 65 सीट जीतीं, जबकि उसकी सहयोगी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) ने क्रमशः छह और एक सीट जीती.

44 साल बाद बीजेपी ने सबसे अमीर नगर निकाय के मेयर पद पर कब्जा किया

तावडे के महापौर बनने के साथ ही भाजपा ने 44 वर्षों के बाद देश के सबसे अमीर नगर निकाय में महापौर का पद पर कब्जा जमा लिया. वह मुंबई में बीजेपी की दूसरी महापौर हैं.

ये भी पढ़ें: प्रशासन ने ‘हिंदुस्तान माता’ को बेच दिया, लोकसभा में बोले राहुल गांधी

VSR विमानों की मेंटेनेंस सही नहीं, अजित पवार की मौत पर रोहित पवार ने कहा

सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली स्त्री डिप्टी सीएम, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Maharashtra Politics : अजित पवार एनसीपी के दोनों गुट को लाने वाले थे साथ, करीबी का दावा

The post बीजेपी की रितु तावडे चुनी गईं मुंबई की मेयर, शिवसेना के संजय घाडी बने उपमहापौर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top