Hot News

बीपीएससी ने जारी किया TRE 4 परीक्षा का कैलेंडर, 46595 पदों पर होगी भर्ती

BPSC TRE 4 Exam Calendar: बिहार लोक सेवा आयोग रिवाइज्ड एग्जाम कैलेंडर जारी किया है. बिहार में शिक्षक बनना चाहते हैं तो आपके लिए काम की समाचार है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने TRE-4 को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. आयोग के कैलेंडर में TRE-4 को शामिल कर लिया है. परीक्षा की संभावित तारीख भी जारी कर दी गई है.

BPSC ने X पर शेयर की जानकारी

BPSC ने अपनी ऑफिशियल वेबासइट और X पर सूचना के जरिए बताया है कि रिवाइज्ड कैलेंडर जारी कर दिया गया है. बीपीएससी ने X पर कैलेंडर की तस्वीर शेयर की है और लिखा, Revised BPSC (Bihar Public Service Commission) Exam Calendar.

बीपएससी ने रिवाइज्ड शेड्यूल जारी किया है, जिसमें शिक्षक भर्ती समेत कई परीक्षाओं का शेड्यूल दिया है. जानकारी के अनुसार, TRE-4 के तहत कुल 46,595 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी. जल्द ही इस वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन भी जारी किया जा सकता है.

यहां देखें अन्य परीक्षा की तारीख

बीपीएससी कैलेंडर में शिक्षक भर्ती के अलावा भी अन्य परीक्षाएं शामिल हैं. साथ ही स्थगित परीक्षाएं भी शामिल हैं. सहायक राजस्व एवं लेखा पदाधिकारी (285 पद) तथा सहायक शहरी कल्याण एवं निबंधन पदाधिकारी (285 पद) की परीक्षाएं विभागीय कारणों से फिलहाल स्थगित हैं.

सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO)

  • पोस्ट – 935
  • परीक्षा – अप्रैल
  • रिजल्ट- जून

असिस्टेंट टाउन प्लानर

  • पोस्ट -36
  • परीक्षा डेट- 9 मई
  • रिजल्ट- जून

सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी

  • पोस्ट- 60
  • परीक्षा डेट- 23 अप्रैल

स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4)

  • पोस्ट- 46,595
  • परीक्षा डेट- 22 सितंबर -27 सितंबर 2026
  • रिजल्ट- नवंबर

यह भी पढ़ें- UP Board Exam: कल से शुरू है यूपी बोर्ड परीक्षा, ये 10 नियम जरूर देखें 

The post बीपीएससी ने जारी किया TRE 4 परीक्षा का कैलेंडर, 46595 पदों पर होगी भर्ती appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top