Hot News

बीपीएससी 70वीं : छूटे अभ्यर्थियों को 17 जनवरी को मिलेगा दस्तावेज सत्यापन का मौका

संवाददाता, पटना बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 70वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन का एक और मौका दे दिया है. आयोग ने कहा है कि 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 29 दिसंबर 2025 से 17 जनवरी तक आयोग कार्यालय में किया जा रहा है. अपरिहार्य कारणों से जो अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं हो सके थे, उन्हें 17 जनवरी (द्वितीय पाली) को एक और अवसर प्रदान किया गया है. बीपीएससी द्वारा ऐसे अभ्यर्थियों की एक सूची भी जारी की गयी है. आयोग ने स्पष्ट किया है कि सूचीबद्ध अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपना दस्तावेज सत्यापन कराएं. आयोग ने यह भी कहा है कि सूची के अतिरिक्त यदि कोई अभ्यर्थी 13 जनवरी से 16 जनवरी तक दस्तावेज सत्यापन में अनुपस्थित रहा हो, तो वह अभ्यर्थी आयोग को पूर्व में सूचना देकर 17 जनवरी (द्वितीय पाली) में दस्तावेज सत्यापन के लिए सम्मिलित हो सकता है. बीपीएससी ने सभी संबंधित अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि वे समय पर आवश्यक मूल प्रमाणपत्रों व अभिलेखों के साथ उपस्थित हों, ताकि सत्यापन प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post बीपीएससी 70वीं : छूटे अभ्यर्थियों को 17 जनवरी को मिलेगा दस्तावेज सत्यापन का मौका appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top