BPSC 70th Final Result 2026: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) का नया कैलेंडर जारी होते ही कई बड़ी परीक्षाओं की तारीख और रिजल्ट की डेट सामने आ गई है. बिहार में 70वीं कंबाइंड परीक्षा के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया चल रही है. ऐसे में इस परीक्षा के लिए फाइनल रिजल्ट (BPSC 70th Final Result 2026) जारी होने की टेंटेटिव डेट घोषित कर दी गई है. ऑफिशियल वेबसाइट- bpsc.bihar.gov.in पर नया कैलेंडर चेक कर सकते हैं.
बिहार में 70वीं कंबाइंड परीक्षा के लिए प्रीलिम्स परीक्षाएं 13 दिसंबर 2024 और 4 जनवरी 2025 को आयोजित हुई थी. इसका रिजल्ट 23 जनवरी 2025 को जारी हुआ था. इसके बाद मेन्स परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक हुआ था, जिसका रिजल्ट दिसंबर 2025 में जारी हुआ. अब परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी होने वाला है.
BPSC 70th Final Result 2026 कब होगा जारी?
बीपीएससी 70वीं कंबाइंड परीक्षा के माध्यम से कुल 2035 पदों पर भर्तियां होनी हैं. इसके रिजल्ट का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है. जारी कैलेंडर के अनुसार, फाइनल रिजल्ट (BPSC 70th Final Result 2026) की घोषणा अप्रैल या मई महीने में हो सकती है.
BPSC Calendar 2026 जारी
BPSC (Bihar Public Service Commission) Exam Calendar #BPSC #BPSCExamCalendar #BPSCExam #ExamCalendar pic.twitter.com/Ml4FQrhjJy
— Bihar Public Service Commission (@BPSCOffice) February 2, 2026
बिहार में 70वीं कंबाइंड मेन्स परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट्स के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू हो गई है. 21 जनवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक इंटरव्यू होगा. पटना में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के ऑफिस में इंटरव्यू का आयोजन हो रहा है. इंटरव्यू के बाद फाइनल रिजल्ट तैयार किया जाएगा.
अन्य परीक्षाओं की डेट जारी
बीपीएससी की तरफ से 70वीं कंबाइंड परीक्षा के अलावा 71वीं कंबाइंड एग्जाम के लिए मेन्स परीक्षा की टेंटेटिव डेट जारी की गई है. कैलेंडर के अनुसार, 71वीं कंबाइंड के लिए मेन्स का आयोजन अप्रैल महीने में हो सकता है. इस परीक्षा के माध्यम से 1298 खाली पदों पर भर्तियां होंगी. वहीं, 72वीं कंबाइंड परीक्षा इस साल जुलाई महीने में आयोजित की जा सकती है.
यह भी पढ़ें: बिहार में 72वीं कंबाइंड परीक्षा जुलाई में, TRE 4 पर सस्पेंस बरकरार, देखें नया कैलेंडर
The post बीपीएससी 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट कब होगा जारी? appeared first on Naya Vichar.

