बानो. कोलेबिरा प्रखंड के बरसलोया निवासी बाबुलाल साहू के परिजनो को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दो लाख का चेक दिया गया. चेक बैंक ऑफ़ इंडिया लचरागढ़ शाखा के प्रबंधक निरंजन किस्पोट्टा ने दिया. मालूम हो कि बरसलोया निवासी बाबुलाल साहू ने लचरागढ बैंक आफ इंडिया में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत बीमा कराया था. जिसकी आकस्मिक मौत छह नवबंर को हो गयी थी. मौत के उपरांत बीमा योजना के तहत परिजनों को दो लाख का चेक दिया गया. इस अवसर पर विकास कुमार,सुमिताप रंजन, रवि कुमार दास, खजांची जयराम महतो, बैंक कर्मी वरुण कुमार द्विवेदी, तेज कुमार महतो, तेज कुमार सुरीन के अलावा अन्य बैंक कर्मी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post बीमा योजना के तहत परिजनों को दिया गया चेक appeared first on Naya Vichar.

