मुख्य बातें
Bengal Election: कोलकाता: बंगाल में विधानसभा चुनाव की तरीखों की घोषणा होने के महज तीन बाद बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ है. यह बरामदगी बीरभूमि इलाके से हुई है. ग्रामीणों ने विस्फोटक से लदे एक ट्रैक्टर को तस्करी के दौरान जब्त कर पुलिस को सौंप दिया है. ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पुलिस ने विस्फोटक से लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. यह घटना बीरभूमि के नलहाटी पुलिस स्टेशन के कदासिर गांव में हुई है. लोगों का कहना है कि पुलिस को यह पता लगाना चाहिए कि चुनाव से पहले विस्फोटक सामग्री कहां और क्यों ले जाई जा रही थी.
सेंट्रल फोर्स ने बढ़ाई गश्त
पुलिस ने बताया कि जब्त किए गए विस्फोटकों में 10,000 जिलेटिन स्टिक और 360 डेटोनेटर शामिल हैं. पुलिस का दावा है कि चुनाव से पहले बंगाल को दहलाने की साजिश नाकाम कर दी गयी है. हालांकि, पुलिस इस घटना में किसी को गिरफ्तार करने में असमर्थ रही. घटना के बाद केंद्रीय बलों ने बंगाल के कोने-कोने में गश्त तेज कर दी है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने स्पष्ट किया है कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
दहशत में सथानीय लोग
स्थानीय लोगों ने बताया कि रात कदासिर गांव की सड़क से विस्फोटकों से लदा एक ट्रैक्टर गुजर रहा था. तभी लोगों ने ट्रैक्टर को रोका. ट्रैक्टर चालक ने इसे तेज रफ्तार समझकर भागने की कोशिश की. बाद में लोगों ने देखा कि ट्रैक्टर पर विस्फोटक लदा हुआ है. इसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही नलहाटी पुलिस स्टेशन की पुलिस मौके पर पहुंची. उन्होंने विस्फोटक और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. विस्फोटक कौन, किस उद्देश्य से और कहां ले जा रहा था, इसकी जानकारी नहीं है. नलहाटी पुलिस स्टेशन मामले की जांच कर रही है.
Also Read: बंगाल में पहचान की लड़ाई, भाजपा के ‘घुसपैठिये’ से ममता की ‘बंगाली अस्मिता’ का मुकाबला
The post बीरभूमि में विस्फोटक बरामद, चुनाव से पहले बंगाल को दहलाने की थी साजिश appeared first on Naya Vichar.