Hot News

बीसीइसीइबी : पॉलिटेक्निक, जीएनएम, एएनएम, फार्मेसी व अन्य कोर्स में एडमिशन के लिए 12 तक भरें परीक्षा फॉर्म

संवाददाता, पटना

बीसीइसीइबी ने डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (डीसीइसीइ)-2025 का फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. आवेदन 12 मई तक कर सकते हैं. आवेदन फॉर्म में 12 से 14 मई तक सुधार कर सकते हैं. एडमिट कार्ड 22 मई को जारी किया जायेगा. सामान्य, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 750 रुपये परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि एससी-एसटी, दिव्यांग कोटि के लिए परीक्षा शुल्क 480 रुपये देना होगा. दो पाठ्यक्रम समूहों के लिए सामान्य, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 850 रुपये और एससी-एसटी, विकलांग कोटि के अभ्यर्थियों को 530 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा. जो तीनों पाठ्यक्रम समूहों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वैसे सामान्य, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 950 रुपये और एससी-एसटी व दिव्यांग कोटि के अभ्यर्थियों को 630 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा. डीसीइसीइ के तहत पॉलिटेक्निक ( अभियंत्रण), पारा मेडिकल (इंटर स्तरीय), पारा मेडिकल (माध्यमिक स्तरीय) में एडमिशन होगा. पॉलिटेक्निक अभियंत्रण (पीइ) की परीक्षा 31 मई और एक जून को होगी. स्टूडेंट्स अधिक जानकारी https://bceceboard.bihar.gov.in/ पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं.————————–

कुल 21,510 सीटों पर एडमिशन होगा

पारा मेडिकल (इंटर स्तरीय) पाठ्यक्रम में डिप्लोमा इन फार्मेसी, ऑप्थेल्मिक असिस्टेंट, ओटी असिस्टेंट, लेबोरेट्री टेक्नीशियन, एक्स-रे टेक्नीशियन, ऑरथोटिक व प्रौस्थेटिक सहायक, जीएनएम, एएनएम, डेंटल मेकैनिक्स, डेंटल हाइजीनिस्ट कोर्स में एडमिशन होगा. वहीं, एएनएम के 73 प्रशासनी संस्थानों में 4530 सीट व 129 प्राइवेट संस्थानों की 2997 सीटों पर एडमिशन होगा. वहीं, जीएनएम के 26 प्रशासनी संस्थानों में 1538 व 69 प्राइवेट जीएनएम संस्थानों में 1968 सीटों पर एडमिशन होगा. वहीं, पारा मेडिकल (माध्यमिक स्तरीय) के तहत ड्रेसर कोर्स में 690 सीटों पर एडमिशन होगा. इसके साथ ही कुल 46 प्रशासनी पॉलिटेक्निक कॉलेजों की 16170 सीटों पर एडमिशन होगा. वहीं, 16 प्राइवेट पॉलिटेक्निक की 5340 सीटों पर एडमिशन होगा. यानी प्रशासनी व प्राइवेट पॉलिटेक्निक मिला कर कुल 21,510 सीटों पर एडमिशन होगा. डिप्लोमा इन फार्मेसी की 300 सीटों पर एडमिशन होगा. इसके बाद सैनिटरी इंस्पेक्टर, ऑफ्थैल्मिक असिस्टेंट, ओटी असिस्टेंट, लेबोरेट्री टेक्नीशियन, एक्स-रे टेक्नीशियन, ऑरथोटिक एवं प्रौस्थेटिक सहायक, डेंटल मैकेनिक्स, डेंटल हाइजीनिस्ट कोर्स में 2795 सीटों पर एडमिशन होगा.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post बीसीइसीइबी : पॉलिटेक्निक, जीएनएम, एएनएम, फार्मेसी व अन्य कोर्स में एडमिशन के लिए 12 तक भरें परीक्षा फॉर्म appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top