Hot News

बुंडू के रेलाडीह गांव में 21 अप्रैल से श्रीमद् भागवत कथा

पंचानन साहू की पुण्यतिथि पर नौ दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम

प्रतिनिधि, बुंडू

बुंडू प्रखंड के रेलाडीह गांव में स्व पंचानन साहू की पुण्यतिथि के अवसर पर आगामी 21 से 27 अप्रैल तक नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जायेगा. कथा कार्यक्रम की शुरुआत 20 अप्रैल की सुबह कलश यात्रा के साथ होगी, जिसके पश्चात आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया जायेगा. कथा वाचन के लिए अयोध्या से पधार रहे भागवताचार्य पंडित आचार्य संतोष द्विवेदी महाराज प्रवचन करेंगे. साथ ही पंडित रवि ठाकुर और मनु ठाकुर की भजन मंडली भक्तों को भक्ति रस में सराबोर करेगी. इस धार्मिक आयोजन की तैयारी में जैक सदस्य डॉ राधा रमन साहु, संयोजक राजेश कुमार चौधरी, डॉ तापस मंडल, उत्तरा देवी, नवल किशोर, सीमा साहु, अनल कुमार, प्रीति साहु, डॉ विमल कुमार, राखी साहु, राजेंद्र प्रसाद साहु, जगत पातर मुंडा समेत आयोजन मंडली के दर्जनों सदस्य दिन-रात जुटे हैं. गांव व आसपास के श्रद्धालु बड़ी संख्या में इस भक्ति आयोजन में भाग लेने की तैयारी कर रहे हैं. आयोजन समिति ने सभी भक्तों से समय पर पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post बुंडू के रेलाडीह गांव में 21 अप्रैल से श्रीमद् भागवत कथा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top