Jasprit Bumrah: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सुपर 8 के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज कॉर्बिन बॉश को अपना शिकार बनाते ही बुमराह हिंदुस्तान की ओर से आईसीसी वर्ल्ड कप में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए. बुमराह अब तक आईसीसी वर्ल्ड कप में 33 विकेट ले चुके हैं.
बुमराह ने आर अश्विन और अर्शदीप सिंह को छोड़ा पीछे
जसप्रीत बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप में 33 विकेट लेने के साथ हिंदुस्तान के आर अश्विन और अर्शदीप सिंह को पीछे छोड़ दिया है. अश्विन और अर्शदीप ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में 32-32 विकेट लिए हैं.
आईसीसी टी20 में हिंदुस्तान की ओर से सबसे अधिक विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज
बुमराह – 33 विकेट
आर अश्विन – 32 विकेट
अर्शदीप – 32 विकेट
हार्दिक पांड्या – 29 विकेट
रविंद्र जडेजा – 22 विकेट
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज
बांग्लादेश के शाकिब अल हसन – 50 विकेट
ऑस्ट्रेलिया के एडम जंपा – 44 विकेट
अफगानिस्तान के राशिद खान – 43 विकेट
श्रीलंका के हसरंगा – 44 विकेट
पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी – 39 विकेट
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुमराह ने चटकाए तीन विकेट
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर की गेंदबाजी में केवल 15 रन देकर तीन विकेट चटकाए.
The post बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप में बना डाला धांसू रिकॉर्ड, अश्विन और अर्शदीप को छोड़ा पीछे appeared first on Naya Vichar.

