AI का नाम सुनते ही आमतौर पर हमारे दिमाग में बड़ी कंपनियां, जटिल टूल्स और हाई-एंड मशीनें आती हैं. लेकिन कभी-कभी सबसे ज्यादा चर्चा में आने वाली AI कहानी किसी आम बेडरूम से भी निकल सकती है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बेंगलुरु में रहने वाले एक टेक के शौकीन ने अपने सीलिंग फैन को इतना स्मार्ट बना दिया कि अब वो समझ जाता है कि वो कैसे सोता है.
ये किसी लग्जरी का मामला नहीं है. इसकी शुरुआत एक ऐसी नींद की समस्या से हुई, जिससे कई लोग चुपचाप जूझते हैं. हां वही समस्या जब रात के बीच में कभी ज्यादा गर्मी तो कभी ज्यादा ठंड लगने लगती है. बार-बार उठकर फैन की स्पीड बदलने की झंझट से बचने के लिए इस सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सोचा, क्यों न ये काम टेक्नोलॉजी को ही सौंप दिया जाए. आइए आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं.
पंकज ने बनाया AI-पावर्ड फैन
इस इनोवेशन के पीछे एक छोटी-सी लेकिन रोज की परेशानी थी. इस आइडिया के पीछे पंकज हैं, जिन्होंने अपना प्रोजेक्ट X पर शेयर किया. X पर वे @the2ndfloorguy के नाम से जाने जाते हैं. उन्होंने अपने इस सेटअप को AI-पावर्ड ‘रूममेट’ बताया. ये उनके सोते समय पंखे को अपने आप संभाल लेता है.
अपने पोस्ट में पंकज ने वजह भी बड़े आसान शब्दों में समझाई. उनका कहना था कि वे बार-बार रात के 3 बजे या तो पसीने में भीगकर उठ जाते थे या फिर ठंड से कांपते हुए. इसी झुंझलाहट ने उन्हें ऐसा सिस्टम बनाने के लिए प्रेरित किया, जो उनकी सोने की पोजिशन समझे और उसी हिसाब से पंखे की स्पीड अपने आप एडजस्ट कर दे.
i was tired of waking up at 3 am either sweaty or freezing. so i taught my ai roommate to automatically control the fan by watching me sleep 📸
arms or leg sticking out means i’m hot so fan turns on, arms curled up means i’m cold so fan turns off. it uses a remote button pusher… https://t.co/WYkbbcVoVH pic.twitter.com/slpENOzX9I
— Pankaj (@the2ndfloorguy) February 20, 2026
कैसे काम करता है AI-पावर्ड फैन?
AI से चलने वाला यह फैन असल में बहुत आसान आइडिया पर काम करता है. जैसे ही सिस्टम देखता है कि उसके हाथ या पैर कंबल के बाहर हैं, वह समझ जाता है कि उसे गर्मी लग रही है और फैन अपने आप ऑन हो जाता है. वहीं अगर उसके हाथ मुड़े हुए दिखते हैं, यानी उसे ठंड लग रही है, तो फैन खुद-ब-खुद ऑफ हो जाता है.
फैन को सच में ऑन-ऑफ करने के लिए उसने एक रिमोट बटन-पुशर डिवाइस लगाई है. सिस्टम से कमांड मिलते ही यह डिवाइस फैन के स्विच को दबा देती है. टेक्निकल हिस्से में उसने अपने Raspberry Pi होम सर्वर पर MediaPipe का पोज विजन मॉडल चलाया हुआ है. यह मॉडल उसके सोते समय शरीर के अलग-अलग जॉइंट्स को रियल टाइम में ट्रैक करता है. जैसे ही कोई खास पोस्चर डिटेक्ट होता है, सिस्टम फैन को कंट्रोल करने के लिए सिग्नल भेज देता है.
उसने जो इमेज शेयर की है, उसमें बेडरूम सेटअप काफी सिंपल दिखता है. कैमरा ओवरले शरीर के जॉइंट्स को मार्क कर रहा है और एक लेबल ‘FAN_ON ratio=2.32’ भी दिख रहा है. इससे पता चलता है कि सिस्टम कैसे तय करता है कि फैन ऑन होना चाहिए या नहीं.
यह भी पढ़ें: AI MOM करेगा भूख का इलाज, पेट की ‘गुड़गुड़’ सुनते ही Zomato से कर देगा खाना ऑर्डर, जानें कैसे करता है काम
The post बेंगलुरु के टेक एक्सपर्ट ने बनाया AI-पावर्ड फैन, सोने की पोजिशन देखकर खुद एडजस्ट होती है स्पीड appeared first on Naya Vichar.

