Hot News

बेगूसराय में सीएम नीतीश की समृद्धि यात्रा से पहले सुरक्षा में चूक, हेलीपैड पर पहुंचा बैल, पुलिसकर्मियों को दौड़ाया

Bihar News: आज सीएम नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का अंतिम दिन है. आज अपनी यात्रा के क्रम में सीएम बेगूसराय और शेखपुरा जिले में पहुंचेंगे. लेकिन यात्रा से पहले बेगूसराय जिले में सुरक्षा व्यवस्था में चूक देखने को मिली. बेगूसराय में सीएम के आगमन को लेकर जो हेलीपैड बनाया गया था, उस पर अचानक एक बैल पहुंच गया. वहां तैनात पुलिसकर्मियों को बैल ने दौड़ा दिया.

फायर ब्रिगेड की गाड़ी पर चढ़े पुलिस के जवान

वहां मौजूद लोगों के अनुसार बैल तेजी से दौड़ते हुए हैलीपैड पर पहुंच गया. दौड़ते हुए बैल को देखते ही वहां पर तैनात पुलिसकर्मी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. कुछ पुलिसकर्मी तो वहां मौजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पर चढ़ गए. कुछ इधर-उधर भागने लगे. कुछ देर के लिए हेलीपैड के आस-पास अफरा-तफरी का माहौल हो गया. जब बैल वहां से नहीं भागा, तो उसे हेलीपैड से बाहर निकालने के लिए एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ी से जवानों ने उसे खदेड़ा. काफी मशक्कत के बाद बैल को बाहर निकाला जा सका.

सीएम बेगूसराय को देंगे करोड़ों का गिफ्ट

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का यह तीसरा फेज चल रहा है. इस क्रम में आज बेगूसराय को सीएम नीतीश कुमार करोड़ों का गिफ्ट देंगे. जानकारी के मुताबिक, जिले में सीएम नीतीश 109 करोड़ रुपए की लागत से 189 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. इसके साथ ही 165 करोड़ रुपए की लागत वाली 211 योजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे. विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक भी होगी.

शेखपुरा में भी सीएम नीतीश की यात्रा

बेगूसराय के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शेखपुरा जिले में जायेंगे. शेखपुरा में वह 144 करोड़ रुपए की लागत वाली 120 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. जिले में वह 62 करोड़ रुपए की लागत से 196 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. सीएम दोनों जिलों में चल रही विकास कार्यों का निरीक्षण करने के साथ अधिकारियों को आदेश भी दे सकते हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ यात्रा के दौरान दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा मौजूद रहेंगे.

Also Read: बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन ने लोक भवन में ली शपथ, सीएम नीतीश समेत कई मंत्री रहे मौजूद

The post बेगूसराय में सीएम नीतीश की समृद्धि यात्रा से पहले सुरक्षा में चूक, हेलीपैड पर पहुंचा बैल, पुलिसकर्मियों को दौड़ाया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top