Hot News

बेटी की शादी का सामान खरीदने जा रहे पिता की सड़क दुर्घटना में मौत, दुर्घटना में बाइक सवार पुत्र भी गंभीर रूप से जख्मी, दो माह बाद निर्धारित है बेटी की शादी, परिजनों में कोहराम

रसूलपुर (एकमा). एकमा-मशरक पथ पर परसागढ़ पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की सुबह 8:30 बजे एक 18 चक्का ट्रेलर की चपेट में आने से एकमा थाना क्षेत्र के नवतन गांव निवासी बाइक सवार दयानंद साह की मौके पर मौत हो गयी, जबकि पुत्र कृष्णा साह सोनी गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही एकमा थानाध्यक्ष उदय कुमार ने दल-बल के साथ मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं, घायल पुत्र कृष्णा साह सोनी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसकी स्थिति सामान्य बतायी जाती है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि दयानंद साह अपने पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर बेटी की शादी में तिलक के लिए बर्तन वगैरह की खरीदारी करने परसागढ़ स्थित अपने किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे, तभी परसागढ़ स्थित पेट्रोल पंप के समीप पीछे से आ रहे 18 चक्का ट्रेलर ने ओवरटेक करने के चक्कर में जबरदस्त ठोकर मार दी, जिससे बाइक पर पीछे बैठे पिता दयानंद साह की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि बाइक चला रहा पुत्र कृष्णा साह गंभीर रूप से घायल हो गया.

जून में होनी है बेटी की शादी

बताया जाता है कि मृतक की बेटी की शादी की तैयारी चल रही है. 31 मई को तिलक और छह जून को बारात की तिथि निर्धारित है. वहीं, घायल पुत्र कृष्णा साह की शादी भी महज तीन माह पहले हुई है. पति का शव देखकर पत्नी माया देवी का रो-रोकर बुरा हाल है और अब उसे बेटी के विवाह की चिंता सता रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस रूट में पहले भी कई बार सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. वाहन चालकों का स्पीड पर कोई कंट्रोल नहीं होता है. आये दिन दुर्घटना का शिकार होकर लोग जान गंवा रहे हैं. लोगों ने मार्ग पर स्पीड कंट्रोल बोर्ड व ब्रेकर बनाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post बेटी की शादी का सामान खरीदने जा रहे पिता की सड़क दुर्घटना में मौत, दुर्घटना में बाइक सवार पुत्र भी गंभीर रूप से जख्मी, दो माह बाद निर्धारित है बेटी की शादी, परिजनों में कोहराम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top